{"_id":"5cc9ea8abdec220708712e61","slug":"former-footballer-p-kannan-last-rites-delayed-due-to-wives-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फुटबालर के शव को लेकर आपस में भिड़ी पत्नियां, अंतिम संस्कार में हुई देरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पूर्व फुटबालर के शव को लेकर आपस में भिड़ी पत्नियां, अंतिम संस्कार में हुई देरी
Thu, 02 May 2019 12:20 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 02 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
कन्नन
- फोटो : file
भारत के पूर्व फुटबालर पी कन्नन की पूर्व पत्नी और वर्तमान पत्नी के बीच विवाद पैदा होने के कारण उनका शव तीन दिन तक शवदाह गृह में पड़ा रहा और आखिर में उसे अंतिम संस्कार के लिये बेंगलुरू भेजा गया।
विज्ञापन
भारत की तरफ से 14 मैच खेलने वाले पूर्व फारवर्ड का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया था। उनके परिजनों ने बताया था कि उनके परिवार में पत्नी एंटोनेटी और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
लेकिन जब शव लेने का समय आया तो कन्नन की पहली पत्नी बेंगलुरू से यहां पहुंच गयी और उन्होंने विवाह प्रमाणपत्र दिखाकर शव पर दावा पेश किया।
विवाद के दौरान यह भी पता चला कि कन्नन की तीसरी पत्नी भी थी जिसका पता नहीं लग पाया। इस बीच एंटोनेटी और विजय लक्ष्मी के बीच शव को लेकर तीन दिन तक खुलेआम गाली गलौच चली। इस दौरान शव दमदम के गोरा बाजार शवदाह गृह में रखा रहा।
विज्ञापन
दक्षिण दमदम के काउंसलर संजय दास ने पीटीआई से कहा, ‘‘मामला सुलझा लिया गया है और एंटोनेटी के मानने के बाद उनकी पहली पत्नी शव को बेंगलुरू ले गयी।’’
कन्नन की कोलकाता में रहने वाली पत्नी एंटोनेटी ने कहा कि उन्होंने अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया और उन्हें शव सौंप दिया। मेरे पास सारे दस्तावेज हैं। जब वह जीवित थे और उन्हें जरूरत थी तब मैंने उनकी देखभाल की। शव पर झगड़ा करने का कोई मतलब नहीं था। एक पत्नी के रूप में मैंने अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया। ’’
एंटोनेटी ने कहा, ‘‘मैंने 1975 में उनसे शादी की थी। हम इतने लंबे समय से साथ में रहे। जब वह अस्पताल में भर्ती हुए तो मैं उनके साथ थी। उनकी भले ही दस पत्नियां रही हों लेकिन जब वे जीवित थे तब उन्होंने उनके लिये कुछ नहीं किया। मुझे उनकी शादी के बारे में पता नहीं था।’’