{"_id":"5e80019c8ebc3e77377a9671","slug":"former-bengaluru-fc-man-toni-dovale-helping-as-a-pharmacist-in-corona-hit-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जंग में उतरा फुटबॉल खिलाड़ी, सफेद कोट पहनकर बना फार्मासिस्ट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना के खिलाफ जंग में उतरा फुटबॉल खिलाड़ी, सफेद कोट पहनकर बना फार्मासिस्ट
Sun, 29 Mar 2020 07:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
टोनी डोवाले
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए ला लीगा के विंगर टोनी डोवाले ने फुटबॉल छोड़कर फार्मासिस्ट का सफेद कोट पहनने का फैसला किया। फार्मेसी में स्नातक और शीर्ष स्तर के फुटबॉलर रहे डोवाले थाईलैंड के एक क्लब के लिए खेलते हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी फैलने के समय स्पेन आए हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने इस लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए उसी तालीम का इस्तेमाल करने का फैसला किया जिसे वह फुटबॉल का अपना शौक परवान चढाने के लिए छोड़ चुके थे। उन्होंने कहा, ‘मैं तो वापिस जाने के लिए अपना सामान पैक कर रहा था जब यह सब हो गया।’ डोवाले ने चार साल पहले फार्मेसी में स्नातक की डिग्री ली लेकिन कभी इस क्षेत्र में काम नहीं किया।
विज्ञापन