राष्ट्रीय फुटबॉलर थे असम गैस लीक अग्निकांड में जान गंवाने वाले दमकलकर्मी दुर्लोव गोगोई
असम के तिनसुकिया जिले में गैस रिसाव के बाद कुएं में लगी आग में दो फायरफाइटर्स की मौत हो गई, इनमें से एक राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दुर्लोव गोगोई थे। दुर्लोव गोगोई और टीकेश्वर गोहेन, ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के अग्निशमन विभाग में सहायक ऑपरेटर थे। इस आग को बुझाने के प्रयास में ONGC का एक दमकलकर्मी भी मामूली रूप से झुलस गया है।
दरअसल, पिछले 15 दिन से गैस के अनियंत्रित रिसाव के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 'ऑयल इंडिया' के ये दो कर्मचारी बागजान कुएं में लगी भीषण आग को बुझाने की कोशिशों में लगे थे। इस दौरान दोनों मंगलवार को लापता हो गए अब एनडीआरएफ के एक दल ने बुधवार सुबह उनके शव बरामद किए है। दोनों के शव आग लगने वाली जगह के निकट पानी वाले क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि वे पानी में कूद गए और डूब गए क्योंकि उनके शरीर पर जलने का कोई निशान नहीं हैं।
दुर्लोव गोगोई असम फुटबॉल टीम के गोलकीपर रह चुके थे और ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) की फुटबॉल टीम से भी खेलते थे। OIL एफसी टीम के मैनेजर जीतू छेत्री भी साइट के पास लगी आग को बुझाने वाले अग्निशामकों की टीम का हिस्सा थे। पूर्वी बंगाल और OIL के पूर्व गोलकीपर रहे जीतू छेत्री ने गोगोई के साथ 2010 तक I-लीग 2 डी डिवीजन में भाग ले चुके हैं साथ ही राज्य की टीम से भी खेल चुके हैं। I-लीग में चर्चिल ब्रदर्स-शिलांग लाजोंग और इंडियन सुपर लीग (ISL) में नॉर्थइस्ट यूनाइटेड में के लिए खेलने वाले दुर्गा बोरो ने भी दुर्लोव गोगोई की मौत पर दुख जताया।
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले 15 दिन से गैस के अनियंत्रित रिसाव के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 'ऑयल इंडिया' के ये दो कर्मचारी बागजान कुएं में लगी भीषण आग को बुझाने की कोशिशों में लगे थे। इस दौरान दोनों मंगलवार को लापता हो गए अब एनडीआरएफ के एक दल ने बुधवार सुबह उनके शव बरामद किए है। दोनों के शव आग लगने वाली जगह के निकट पानी वाले क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि वे पानी में कूद गए और डूब गए क्योंकि उनके शरीर पर जलने का कोई निशान नहीं हैं।
Gave details of Baghjan fire tragedy to PM Shri @narendramodi ji over phone. Also briefed him about emergency measures taken by @PetroleumMin, @OilIndiaLimited & state machinery.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) June 10, 2020
He assured of all possible help to resolve the situation & provide relief to victims. @dpradhanbjp
हादसे के संबंध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बातचीत की है। पीएम ने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने का वादा किया है। आशंका जताई जा रही है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी करीब चार हफ्ते का वक्त लग सकता है, इसके साथ ही आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है।
भीषण आग को बुझाने के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड, ओएनजीसी, भारतीय वायुसेना और जिला प्रशासन के दमकर्मियों को उतरना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।