फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Footballer's Salary: PSG's star footballer Neymar earns 33.53 crores every month, Lionel Messi on second and Kylian Mbappe on third place

Footballer's Salary: हर महीने 33.53 करोड़ की कमाई करते हैं पीएसजी के स्टॉर फुटबॉलर नेमार, जानें कौन हैं दूसरे और तीसरे स्थान पर 

Tue, 22 Mar 2022 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Mar 2022 10:16 PM IST
सार

  • 28.3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं मेसी 
  • 18.44 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर एम्बाप्पे

विज्ञापन
Footballer's Salary: PSG's star footballer Neymar earns 33.53 crores every month, Lionel Messi on second and Kylian Mbappe on third place
मेसी, नेमार और एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मन की खिलाड़ियों की कमाई को लेकर फ्रेंच पत्रिका ली एक्वीपी ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें पत्रिका ने देश के शीर्ष स्तर पर वेतन का अनुमान जारी किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के स्टॉर खिलाड़ी नेमार हर महीने 4 मिलियन यूरो ( 33.53 करोड़ रुपये) की कमाई करते हैं। पत्रिका की ओर से जारी रिपोर्ट में उन्हें पहले स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे स्थान पर लियोनल मेसी है, जिनका मासिक वेतन 3.375 मिलियन यूरो (प्रति माह 28.3 करोड़ रुपये) है। जब पिछले साल बार्सिलोना से उनका अनुबंध खत्म हुआ था, तब पीएसजी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। वहीं एम्बाप्पे प्रति माह 2.2 मिलियन यूरो (प्रति माह 18.44 करोड़ रुपये) कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा क्लब के कप्तान मार्क्विनहोस और मार्को वेराट्टी संयुक्त रूप से कमाई करने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इन दोनों का मासिक वेतन 1.2 मिलियन यूरो (प्रति माह 10.06 करोड़ रुपये) है।

नेमार की वार्षिक कमाई में हुई वृद्धि 
रिपोर्ट के मुताबिक नेमार की सालाना कमाई 30 मिलियन यूरो (252 करोड़ रुपये) है। जब 2017 में नेमार ने क्लब को साइन किया था, तब उन्हें सालाना 222 करोड़ रुपये मिलते थे। दूसरे स्थान पर लियोनल मेसी को रखा गया है, उन्हें क्लब की ओर से सालाना 25 मिलियन यूरो (209 करोड़ रुपये) मिलता है।


2018 में क्लब को साइन करने वाले एम्बाप्पे की सालाना कमाई 20.7 मिलियन यूरो (173 करोड़) है। इस रिपोर्ट के आधार पर लीग 1 पीएसजी एक ऐसा क्लब है जो पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में से एक है। इसमें शीर्ष 14 स्थानों पर पीएसजी के अनुबंधित खिलाड़ियों का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed