{"_id":"6373654c15aad4390b691a2e","slug":"footballer-priya-r-allegedly-died-after-a-knee-surgery-due-to-medical-negligence-family-members-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: सर्जरी के बाद महिला फुटबॉलर को नहीं मिला इलाज, डॉक्टरों की लापरवाही से मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: सर्जरी के बाद महिला फुटबॉलर को नहीं मिला इलाज, डॉक्टरों की लापरवाही से मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Wed, 16 Nov 2022 12:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:11 PM IST
सार
फुटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि घुटने की सर्जरी के बाद प्रिया को सही इलाज नहीं मिला और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रिया आर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चेन्नई में महिला फुटबॉलर प्रिया आर की मौत के बाद जमकर बवाल हो रहा है। प्रिया के परिजन धरने पर बैठे हुए हैं इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रिया के परिजनों का आरोप है कि घुटने की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने प्रिया के इलाज में लापरवाही की इसी वजह से उनकी मौत हुई है। इस मामले में एक जांच समिति बना दी गई है और इस समिति की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी नेता के अन्नामलई ने इस मामले में तमिलनाडु में अस्पतालों की हालत पर सवाल उठाए हैं और पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।
महिला फुटबॉल खिलाड़ी के परिजन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है और उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्या है मामला?
तमिनलाडु के चेन्नई में युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी प्रिया ने घुटने की सर्जरी कराई थी। इसके बाद इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। प्रिया की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और जब उनका शव पोस्टमार्टम के बाद शवगृह से ले जाया जा रहा था तो प्रिया के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोप डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस मामले पर चेन्नई डीसीपी अलबर्ट जॉन ने कहा कि इस मामले पर लापरवाही की जांच करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इस टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट में डॉक्टरों के आरोपी पाए जाने पर उनके खिलाफ अपराधिक धाराएं भी लगाई जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में बदलाव किया जाएगा। हालांकि, अभी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।