{"_id":"859d1ed0-3f8e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"footballer-mario-baloteli-with-monalisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोनालिसा के बराबर कीमती हैं फुटबॉलर बालेतेली'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'मोनालिसा के बराबर कीमती हैं फुटबॉलर बालेतेली'
रोम/एजेंसी
Updated Thu, 06 Dec 2012 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के फुटबॉलर मारियो बालोतेली के एजेंट ने उनकी तुलना विश्व प्रसिद्घ पेंटिंग मोनालिसा से की है। एजेंट ने कहा कि बालोतेली मोनालिसा के बराबर कीमती हैं और उनके देश का कोई फुटबॉल क्लब उन्हें खरीदने में समर्थ नहीं है। मैनचेस्टर सिटी स्ट्राइकर के एजेंट मिनो राइओला ने कहा कि बालोतेली एसी मिलान में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बालोतेली महान चित्रकार लियोनार्डो द विंची की अमरकृति मोनालिसा के बराबर ही कीमती हैं और इटली में एक भी ऐसा फुटबॉल क्लब नहीं है जो उन्हें खरीद सके।
विज्ञापन
एसी मिलान के अध्यक्ष सिल्वियो बर्लुस्कोनी के बालोतेली के स्थानांतरण की अटकलों के बाद बालोतेली एक बार फिर दियावोलो क्लब में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि राओलो ने कहा कि इटली के किसी भी क्लब के पास बालोतेली को खरीदने का सार्मथ्य नहीं है।
विज्ञापन