फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Footballer Cristiano Ronaldo And UFC Legend Khabib Nurmagomedov Face Off; Watch Video |Manchester United's Old Trafford Stadium

VIDEO: जब फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यूएफसी लीजेंड खबीब नुर्मागोमेदोव से हुआ आमना-सामना, देखें...

Wed, 06 Oct 2021 06:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Oct 2021 06:16 PM IST
सार

खबीब रोनाल्डो के बड़े फैन हैं। वे सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के पोस्ट पर कई बार कमेंट करते भी दिखे हैं। खबीब ने बाद में सोशल मीडिय पर रोनाल्डो के साथ बिताए पलों का जिक्र भी किया।

विज्ञापन
Footballer Cristiano Ronaldo And UFC Legend Khabib Nurmagomedov Face Off; Watch Video |Manchester United's Old Trafford Stadium
खबीब नुर्मागोमेदोव और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएफसी के महानतम खिलाड़ियों में शामिल रूस के खबीब नुर्मागोमेदोव का फुटबॉल से प्यार जग जाहिर है। वे कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस प्रेम को जाहिर कर चुके हैं। खबीब कई बार प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान स्टेडियम में भी दिखे हैं। इसी कड़ी में खबीब इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड का मैच देखने ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचे। वहां उन्होंने फुटबॉलर पॉल पोग्बा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Khabib Nurmagomedov (@khabib_nurmagomedov)

विज्ञापन


खबीब ने रोनाल्डो से मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह रोनाल्डो से किसी मुकाबले से पहले होने वाले फेस ऑफ पोज में हैं। यूएफसी मुकाबलों से पहले दो फाइटर्स इसी पोज में खड़े होते हैं। इस दौरान खबीब और रोनाल्डो एक दूसरे को गुस्से भरी नजरों से देखते हैं। दोनों के बीच फेस ऑफ को फैंस ने काफी पसंद भी किया। बाद में दोनों हंसकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। दोनों एक दूसरे से मुस्कुराते हुए लड़ते भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल खबीब रोनाल्डो के बड़े फैन हैं। वे सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के पोस्ट पर कई बार कमेंट करते भी दिखे हैं। खबीब ने बाद में सोशल मीडिय पर रोनाल्डो के साथ अपने पल का जिक्र करते हुए कहा- वह सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर हैं। रोनाल्डो आप जैसा खेल रहे हैं, वैसा ही हमेशा खेलते रहें चैंप। आप दुनियाभर के लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। कुछ दिन पहले खबीब ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व कोच एलेक्स फर्ग्यूसन से भी मुलाकात की थी। इसके कैप्शन में खबीब ने लिखा था कि एक लीजेंड से मुलाकात कर अच्छा लगा।

View this post on Instagram

A post shared by Khabib Nurmagomedov (@khabib_nurmagomedov)



रोनाल्डो को पिछले मैच में एवरटन के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शुरुआती 11 में शामिल नहीं किया था। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पोग्बा और रोनाल्डो इस मैच में सब्सटिट्यूट के रूप में आए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बाद यूनाइटेड के मैनेजर गनर सोल्सजार की आलोचना भी हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed