फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   football world cup diary from brasil

चल निकला है रिपोर्टरों को चूमने का चलन!

Wed, 02 Jul 2014 05:44 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
football world cup diary from brasil

मंगलवार को अमेरिका और बेल्जियम के बीच मैच के दौरान सुपरमैन के रूप में एक व्यक्ति मैदान में घुस गया।

विज्ञापन


इटली के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम मारियो फेरी है। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। वह विकलांग लोगों के लिए बने बॉक्स में व्हीलचेयर में बैठकर मैच देख रहा था।

अचानक वह उठकर मैदान में जा घुसा और एक मिनट से ज़्यादा समय तक मैदान में रहा। उसने अपनी टीशर्ट पर लिखा था, "सेव स्लम चिल्ड्रेन" और "साइरस लिव्स"। उन पर धोखाधड़ी का मामला चलाया जाएगा।

विज्ञापन

रिपोर्टरों का चुंबन

football world cup diary from brasil

ब्राजील में चल रहे फुटबॉल विश्व कप की कवरेज भी कम दिलचस्प नहीं है।

ब्राजील की एक रिपोर्टर को सीधे प्रसारण के दौरान को दो विभिन्न टीमों के प्रशंसकों ने चूम लिया था। अब विदेशी प्रशंसकों में भी ऐसा करने की होड़ मच गई है।

सोमवार को अमेरिकी चैनल फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्टर कैटी नोलन न्यूयॉर्क में जश्न मनाते जर्मन टीम को प्रशंसकों के बारे में रिपोर्ट कर रही थीं कि तभी एक प्रशंसक ने उनके गालों को चूम लिया।

निर्वस्त्र सेल्फ़ी

football world cup diary from brasil

अर्जेंटीना के रिजर्व गोलकीपर ऑगस्टिन ऑरियन ने भी दूसरे अन्य खिलाड़ियों की तरह सेल्फी लेते हुए एक गलती कर दी।

लॉकर रूम में ली गई सेल्फ़ी में उन्होंने मैसी, मस्केरानो और डी मारिया जैसे खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं। समस्या यह है कि इनमें से एक तस्वीर में एक खिलाड़ी निर्वस्त्र दिख रहा है।

माना जा रहा है कि यह तस्वीर विंगर पाब्लो ज़ाबालेटा हैं। हालांकि वह तस्वीर डिलीट कर दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर यह मज़ाक की बात बन गई है।

विज्ञापन

हार का टैटू

football world cup diary from brasil

शॉट को क्रॉसबार पर मारने की हताशा को अधिकांश खिलाड़ी भुलाना चाहेंगे लेकिन चिली के स्ट्राइकर मॉरीशियो पिनिला अपने एक ऐसे शॉट का टैटू बनाना चाहते हैं।

पिनिला शनिवार को ब्राज़ील के ख़िलाफ़ मैच में पेनल्टी शूटआउट के दौरान पेनल्टी चूक गए थे।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह गोल हो जाता तो विश्व कप का नक्शा ही बदल जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed