फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Ronaldo's season in Saudi Arabia ends with injury, his team finishes second

Football: रोनाल्डो का सऊदी अरब में सत्र चोट के साथ समाप्त, दूसरे स्थान पर रही उनकी टीम

Thu, 01 Jun 2023 09:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Jun 2023 09:57 PM IST
सार

रोनाल्डो मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं खेल पाए और उन्होंने लीग में 16 मैचों में 14 गोल दागे। 38 वर्षीय रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में तलीसका ने चौथे और 66वें मिनट में दो गोल किए।

विज्ञापन
Football: Ronaldo's season in Saudi Arabia ends with injury, his team finishes second
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी अरब में पहला फुटबाल सत्र चोट के साथ समाप्त हुआ। अल नस्र के रोनाल्डो टीम के आखिरी मैच में नहीं खेल पाए। अल नस्र की टीम अल फतेह को 3-0 से हराकर सऊदी प्रो लीग की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


रोनाल्डो मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं खेल पाए और उन्होंने लीग में 16 मैचों में 14 गोल दागे। 38 वर्षीय रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में तलीसका ने चौथे और 66वें मिनट में दो गोल किए। इसके साथ ही 72वें मिनट में मुहम्मद मारन द्वारा किए गए गोल में सहायता भी की। 
विज्ञापन


रोनाल्डो ने पिछले साल के अंत में अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये में करार किया था। मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंतस में शानदार प्रदर्शन के बाद वह अब सऊदी अरब में लगातार गोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed