फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Ronaldo gives victory to Al Nasser, Valencia fined for racial remarks on Vinicius

Football: रोनाल्डो ने अल नासेर को दिलाई जीत, विनसियस पर नस्ली टिप्पणी के चलते वेलेंसिया पर जुर्माना

Wed, 24 May 2023 10:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 May 2023 10:36 PM IST
सार

रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा कि 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करना बेहद मुश्किल था, लेकिन हमने अंत तक विश्वास बनाए रखा और तीन गोल किए। रोनाल्डो ने कहा कि सऊदी लीग धीरे-धीरे बेहतर हो रही है।

विज्ञापन
Football: Ronaldo gives victory to Al Nasser, Valencia fined for racial remarks on Vinicius
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की बदौलत अल नासेर ने अल शबाब को 3-2 से हराकर सऊदी अरब लीग जीतने की उम्मीदों को कायम रखा है। रोनाल्डो ने तीसरा और अंतिम विजयी गोल किया। लीग में दो मैच शेष हैं और अल नासेर अभी भी अल एतिहाद से तीन अंक पीछे चल रहा है। अल एतिहाद ने अल बातिन को 1-0 से हराकर लीग में अपनी बढ़त को कायम रखा है।
विज्ञापन


दो गोल से पिछड़ने के बाद जीता अल नासेर
अल नासेर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अल शबाब के क्रिस्टियन गुआंका ने दो गोल कर अपनी टीम को दो गोल की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम खत्म होने से पहले ब्राजीली स्ट्राइकर एंडरसन तलिस्का ने गोलकर अंतर 1-2 कर दिया। दूसरे हाफ के छठे मिनट में अब्दुलरहमान गरीब ने गोलकर अल नासेर को 2-2 की बराबरी दिला दी। थोड़ी ही देर बाद रोनाल्डो ने बेहतरीन गोल किया। उन्होंने अल शबाब के दो रक्षकों को छकाते हुए शानदार गोल किया। विश्वकप के बाद अल नासेर से जुड़े रोनाल्डो का यह क्लब के लिए 14वां गोल रहा।
विज्ञापन


क्रिस्टियानो बोले धीरे-धीरे बेहतर हो रही है सऊदी लीग
रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा कि 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करना बेहद मुश्किल था, लेकिन हमने अंत तक विश्वास बनाए रखा और तीन गोल किए। रोनाल्डो ने कहा कि सऊदी लीग धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। उनके ख्याल से लीग आने वाले समय में दुनिया की शीर्ष 5 लीग में होगी, लेकिन इसके लिए थोड़ा समय चाहिए। इसके लिए अच्छे फुटबालर और अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर का होना जरूरी है। वहीं अगल अल नासेर आने वाले मुकाबले में रियाद से हार जाता है तो अल एतिहाद विजेता बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनसियस पर नस्ली टिप्पणी में वेलेंसिया पर 40 लाख का जुर्माना
रियल मैड्रिड के ब्राजीली स्ट्राइकर विनसियस जूनियर पर नस्ली टिप्पणी के मामले में स्पेनिश क्लब वेलेंसिया पर लगभग 40 लाख रुपये (45 हजार यूरो) का जुर्माना और अगले पांच मैचों में स्टेडियम के कुछ हिस्से को बंद रखने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वेलेंसिया ने इस प्रतिबंध का पुरजोर विरोध किया है। विनसियस को रविवार को रियल मैड्रिड-वेलेंसिया के मैच में गोल के पीछे दर्शकों ने मंकी कहकर पुकारा था, जिसका विनसियस ने विरोध किया था। यह पहला मामला नहीं है जब विनसियस पर नस्ली टिप्पणी हुई है। यही नहीं स्पेनिश पुलिस ने इस मामले में सात दर्शकों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed