{"_id":"6654447c4a52b8d828041115","slug":"football-psg-won-french-cup-in-mbappe-s-farewell-match-defeated-lyon-2-1-in-final-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Cup: एम्बाप्पे के विदाई मैच में पीएसजी ने जीता फ्रेंच कप, फाइनल में लियोन को 2-1 से परास्त किया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
French Cup: एम्बाप्पे के विदाई मैच में पीएसजी ने जीता फ्रेंच कप, फाइनल में लियोन को 2-1 से परास्त किया
Mon, 27 May 2024 01:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 May 2024 01:59 PM IST
सार
यूरोपा लीग के फाइनल में अटलांटा के हाथों 0-3 की हार के बाद बायर लेवरकुसेन ने घर में अपराजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा। उसने जर्मन कप के फाइनल में काइसरस्लॉटर्न को 1-0 से पराजित कर खिताब जीता।
विज्ञापन
डोनारुम्मा और एम्बाप्पे
- फोटो : X/Twitter @ GIANLUIGI DONNARUMMA
विस्तार
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपने स्टार फुटबालर किलियन एम्बाप्पे के विदाई मैच में लियोन पर 2-1 से जीत दर्ज कर फ्रेंच कप पर कब्जा जमा लिया। पीएसजी की जीत में एम्बाप्पे ने कोई गोल नहीं किया, लेकिन क्लब के साथ सात वर्षों के उनके शानदार सफर को ध्यान में रखते हुए फाइनल के बाद साथी खिलाडिय़ों ने उन्हें हवा में उछालकर जश्न मनाया। एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए 308 मैच खेले, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 256 गोल किए। एम्बाप्पे के अगले सत्र में स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के साथ जुडऩे की संभावना है। पीएसजी के लिए दोनों गोल पहले हाफ में ओस्मान डेंबेले (22) और फेबियन रुइज (34) ने किए। लियोन के लिए एकमात्र गोल जैक ओब्रायन (55) ने किया।
विज्ञापन
लेवरकुसेन ने जीता जर्मन कप
यूरोपा लीग के फाइनल में अटलांटा के हाथों 0-3 की हार के बाद बायर लेवरकुसेन ने घर में अपराजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा। उसने जर्मन कप के फाइनल में काइसरस्लॉटर्न को 1-0 से पराजित कर खिताब जीता। कुछ दिन पूर्व पहली बार बुंडेसलीगा जीतने वाले बायर का यह इस सत्र में दूसरा खिताब है। कोच जाबी अलोंसो की अगुवाई में खेलने वाले बायर के लिए ग्रानिट जाका ने 16वें मिनट में गोल किया। इस सत्र में बायर ने घर में एक भी मैच नहीं हारा। उसने घर और यूरोप के सभी कंपटीशनों में कुल 53 मैच खेले, जिसमें उसे अटलांटा के हाथों एकमात्र हार मिली।

बार्सिलोना ने महिला चैंपियंस लीग का खिताब जीता
बिलबाओ। पुरुषों की तरह लियोन की महिलाओं को भी यूएफा महिला चैंपियंस लीग के फाइनल में बार्सिलोना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बार्सिलोना ने लियोन को 2-0 से हराकर पिछले चार सत्रों में तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता। रिकॉर्ड 50, 827 दर्शकों के सामने विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबालर चुनी गईं एइटाना बोनमाती ने दूसरे हाफ में बार्सिलोना के लिए गोल किया। स्टापेज समय में विश्व की पूर्व श्रेष्ठ फुटबालर एलेक्सिया पुटेलास ने बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया।

अल अइन एशियाई चैंपियंस लीग विजेता बना
अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल अइन ने जापानी क्लब योकोहामा मरीनोज को 5-1 से परास्त कर एशियाई चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया। पहले चरण के फाइनल में अल अइन को 2-1 से हार मिली थी। दूसरा चरण जीतकर अल अइन ने 6-3 के औसत से मुकाबला जीता। चेल्सी, एसी मिलान के पूर्व स्ट्राइकर हरनना के्रस्पो की कोचिंग में खेल रही अल अइन 2003 के बाद पहली बार विजेता बना है। इस दौरान उसे दो फाइनल में हार मिली।