फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Pedro two goals put Chelsea in Club World Cup final, will face winner of PSG-Real Madrid match

Football: पेड्रो के दो गोल से चेल्सी क्लब विश्व कप के फाइनल में, PSG-रियल मैड्रिड मैच के विजेता से होगा सामना

Wed, 09 Jul 2025 11:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Jul 2025 11:40 AM IST
सार

23 वर्षीय पेड्रो ने मंगलवार को खेले गए क्लब विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 18वें और 56वें मिनट में गोल किए और अपने पूर्व क्लब के प्रति सम्मान दर्शाते हुए किसी भी गोल का जश्न मनाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Football: Pedro two goals put Chelsea in Club World Cup final, will face winner of PSG-Real Madrid match
चेल्सी की टीम (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

जोआओ पेड्रो ने चेल्सी के लिए पहली बार शुरुआत करते हुए अपनी बचपन की टीम के खिलाफ दो गोल दागे, जिससे इंग्लैंड के क्लब ने ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। चेल्सी की इस जीत से यह भी सुनिश्चित हो गया कि क्लब विश्व कप का विजेता फिर से यूरोप का ही कोई क्लब बनेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरा सेमीफाइनल फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और स्पेन के रियल मैड्रिड के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

जोआओ पेड्रो जब 10 साल के थे तब फ्लुमिनेंस से जुड़ गए थे और 2020 में वाटफोर्ड जाने तक वह इस क्लब की तरफ से खेलते रहे। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को खेले गए क्लब विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 18वें और 56वें मिनट में गोल किए और अपने पूर्व क्लब के प्रति सम्मान दर्शाते हुए किसी भी गोल का जश्न मनाने से इनकार कर दिया। वह दो जुलाई को ब्राइटन से चेल्सी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेल्सी की निगाह अब दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर लगी होगी। उसने इससे पहले 2021 में खिताब जीता था। फाइनल रविवार को खेला जाना है। यूरोपीय टीमें अपना लगातार 12वां और 18 प्रयासों में 17वां खिताब जीतेंगी। एकमात्र अपवाद 2012 में ब्राजील के कोरिंथियंस की चेल्सी पर जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed