{"_id":"69bd29d293c7dd11ed0298a0","slug":"football-news-entering-a-uk-stadium-without-ticket-is-punishable-iranian-womens-team-receives-grand-welcome-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football News: ब्रिटेन में अब बिना टिकट मैदान में घुसे तो खैर नहीं! ईरानी महिला टीम का तेहरान में भव्य स्वागत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football News: ब्रिटेन में अब बिना टिकट मैदान में घुसे तो खैर नहीं! ईरानी महिला टीम का तेहरान में भव्य स्वागत
Fri, 20 Mar 2026 04:34 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:34 PM IST
सार
अब बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वाले दर्शक को पांच साल तक फुटबॉल से प्रतिबंध और 1000 पाउंड तक जुर्माना झेलना पड़ सकता है । इससे पहले इस तरह की किसी सजा का प्रावधान नहीं था ।
विज्ञापन
ईरान की महिला फुटबॉल टीम
- फोटो : IANS
विस्तार
आर्सनल और मैनचेस्टर सिटी के बीच वेम्बले स्टेडियम पर होने वाले इंग्लिश लीग कप फाइनल से पहले लागू हुए नए कानून के तहत अब ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल मैच देखना अपराध की श्रेणी में आएगा। जुलाई 2021 में यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में हजारों दर्शक बिना टिकट नेशनल स्टेडियम में घुस गए थे जिससे हिंसा भड़क गई थी।
इसके बाद सरकार की समीक्षा में पाया गया कि लोगों की जिंदगियां खतरे में थी और बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वालों के लिये सजा कम थी। इसलिए इसे दंडिक अपराध बनाने की मांग की गई। इसके तहत अब बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वाले दर्शक को पांच साल तक फुटबॉल से प्रतिबंध और 1000 पाउंड तक जुर्माना झेलना पड़ सकता है । इससे पहले इस तरह की किसी सजा का प्रावधान नहीं था ।
ईरान की महिला फुटबॉल टीम का तेहरान पहुंचने पर भव्य स्वागत
ईरान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का यहां लौटने के बाद भव्य स्वागत किया गया जबकि कई खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी। मिडफील्डर फातिमा शबान ने कहा, 'सबसे पहले तो मैं ईरान आकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह हमारा देश है।'
विज्ञापन
दर्शकों ने झंडे लहराये और कुछ खिलाड़ियों के हाथ में गुलदस्ते भी थे। शबान ने अनुवादित बयान में कहा, 'मैंने सोचा नहीं था कि इतने लोग हमारा स्वागत करने आयेंगे। मुझे ईरान की बेटी होने की खुशी है।' ईरान की दो महिला खिलाड़ी फातिमा पसंदिदेह और आतिफा रमेजानिसादेह आस्ट्रेलिया में ही रूक गई हैं और ब्रिसबेन रोर क्लब के साथ अभ्यास कर रही हैं।
ईरान के महिला एशियाई कप से बाहर होने के बाद कुछ ने आस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी लेकिन बाद में इरादा बदलते हुए कहा कि वे ईरान लौटना चाहते हैं। ईरान की टीम युद्ध शुरू होने से पहले 28 फरवरी को आस्ट्रेलिया टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी।