{"_id":"6144f29d6f7e4b293a49f9df","slug":"football-legend-pele-readmitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील: फुटबॉल के दिग्गज पेले अस्पताल में फिर से भर्ती, तीन दिन पहले ही ऑपरेशन के बाद आए थे घर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील: फुटबॉल के दिग्गज पेले अस्पताल में फिर से भर्ती, तीन दिन पहले ही ऑपरेशन के बाद आए थे घर
Sat, 18 Sep 2021 01:28 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:28 AM IST
सार
पेले लगातार कई सालों से अलग-अलग स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी फैंस का प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ है, वे सोशल मीडिया पर उनके लिए अभियान चला रहे है और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
pele
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिन सफल ऑपरेशन के बाद घर लौटे ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले फिर से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनको अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है और गहन देखभाल की जा रही है। डॉक्टर ने बताया पेले को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, अब उनकी हालात स्थिर है।
विज्ञापन
80 साल के पेले का इसी महीने कोलन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था, फिर इसके बाद उनको मंगलवार को आईसीयू से बाहर कर दिया गया था और घर जाने की इजाजत दी गई थी।
इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरे दोस्तों, हर गुजरते दिन के साथ मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से खेलने के लिए उत्सुक हूं लेकिन मैं ठीक होने में अभी कुछ और दिन लूंगा। आगे पोस्ट में लिखा कि सभी को प्यार भरे संदेशों के लिए फिर से धन्यवाद। हम जल्द ही फिर साथ होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना महामारी से पहले ही पेले की सार्वजनिक उपस्थिति में कमी देखी गई है और तब से वे सैंटोस के पास अपने घर के बाहर कई बार दिखाई दिए। उनकी 2015 में अपने प्रोस्टेट की सर्जरी हुई थी उस समय भी छह महीने के अंतराल में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों के मुताबिक 2019 में भी एक परेशानी के चलते उनको भर्ती कराया गया था। तो वहीं पिछले साल कूल्हे की समस्या को लेकर भी पेले को अस्पताल का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।
बता दें कि ब्राजील के साथ 1958, 1962 और 1970 विश्व कप जीतने के बाद, पेले सर्वकालिक महान बने हुए हैं, और 12 मैचों में 77 गोल के साथ अपने देश के शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।