फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा माराडोना: फुटबॉल जगत का सबसे विवादित सितारा, सगी बेटियों ने लगाए थे गंभीर आरोप

Wed, 25 Nov 2020 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Football legend diego maradona dead at 60, daughters serious allegations on him
डिएगो माराडोना - फोटो : social media

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि डिएगो माराडोना को नशे की लत थी। उनकी मौत की सबसे बड़ी वजह शायद यही रही कि उन्हें 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। 


 

Football legend diego maradona dead at 60, daughters serious allegations on him
डिएगो माराडोना

माराडोना के नशे की लत से उनकी बेटियां परेशान थीं। बीते कुछ महीने पहले उनकी दोनों बेटियां माराडोना को कोर्ट में घसीटने का प्लान बना रही थीं। बेटियों का कहना था कि पिता के नशे की लत से उन्हें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

Football legend diego maradona dead at 60, daughters serious allegations on him
डिएगो माराडोना

बता दें कि माराडोना सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट और शराब पीते कई बार नजर आ चुके हैं। उनका परिवार उनकी भलाई चाह रहा था। मगर वो अपनी आदतों से बाज नहीं आए। इसलिए बेटियों ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने के बारे में सोचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Football legend diego maradona dead at 60, daughters serious allegations on him
डिएगो माराडोना

माराडोना की एक बेटी का नाम जिआनिना है। 31 साल की जिआनिना एक फैशन डिजाइनर हैं। वे अपने पिता को पिछले कई सालों से नशे के कारण मुश्किलों का सामना करते देख रही थीं। बता दें कि जिआनिना की शादी मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो से हुई थी। उनकी शादी 2008 से 2012 तक चली। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। जिआनिना ने ही सबसे पहले कोर्ट जाने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन
Football legend diego maradona dead at 60, daughters serious allegations on him
डिएगो माराडोना

नशे के कारण माराडोना कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां तक कि एक पार्टी के दौरान वे अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड वेरोनिको ओजेडा के साथ डांस करते समय नंगे हो गए थे। उनकी पैंट उतर गई थी। उस समय मैराडोना की बेटियों को काफी बुरा लगा था। महान फुटबॉलर का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed