फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Indian goalkeeper Som joins Slovenian club NK Radomlje, know

Football: भारतीय गोलकीपर सोम स्लोवेनियाई क्लब एनके राडोमल्जे में हुए शामिल, जानें

Wed, 05 Feb 2025 08:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Feb 2025 08:37 AM IST
सार

छह फीट तीन इंच लंबे सोम पिछले सत्र में इंडियन सुपर लीग क्लब केरला ब्लास्टर्स का हिस्सा थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय अवसरों की तलाश में आपसी सहमति से टीम से अलग हो गए।

विज्ञापन
Football: Indian goalkeeper Som joins Slovenian club NK Radomlje, know
सोम कुमार - फोटो : Twitter

विस्तार

युवा भारतीय गोलकीपर सोम कुमार स्लोवेनियाई फुटबाल की शीर्ष स्तरीय लीग प्रावा लीगा के क्लब एनके राडोमल्जे से जुड़ गए हैं। यह 19 वर्षीय सोम के करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि वह वर्तमान में यूरोप में पेशेवर अनुबंध हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय फुटबालर बन गए हैं। छह फीट तीन इंच लंबे सोम पिछले सत्र में इंडियन सुपर लीग क्लब केरला ब्लास्टर्स का हिस्सा थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय अवसरों की तलाश में आपसी सहमति से टीम से अलग हो गए।
विज्ञापन


सोम ने 2024 में भारत वापस आने से पहले स्लोवेनिया में चार साल बिताए थे। इस कदम के बारे में सोम ने कहा, मैं एनके राडोमल्जे में शामिल होने और अपने कॅरिअर में यह अगला कदम उठाने के लिए रोमांचित हूं। शीर्ष स्तरीय यूरोपीय लीग में खेलना किसी भी भारतीय के लिए एक सपना सच होने जैसा है और मैं स्लोवेनिया वापस जाने के लिए उत्साहित हूं। सीखने, प्रगति करने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। मैं ट्रेनिंग के दौरान टीम से मिलने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed