फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: India will face Malaysia in friendly football match, Team India eyes first win of the year

Football: मैत्री फुटबॉल मैच में मलयेशिया से भिड़ेगा भारत, टीम इंडिया की नजरें साल की पहली जीत पर

Sun, 17 Nov 2024 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

अगर भारतीय टीम सोमवार को सकारात्मक परिणाम हासिल नहीं करती है तो वह 11 मैच में जीत के बिना साल का अंत करेगी। सोमवार का मैच अगले साल मार्च में होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर से पहले भारत का आखिरी मैच भी हो सकता है।

विज्ञापन
Football: India will face Malaysia in friendly football match, Team India eyes first win of the year
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : @IndianFootball

विस्तार

मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज के नेतृत्व में पहली और साल की भी पहली जीत की तलाश में जुटी भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी मलयेशिया से भिड़ेगी। सीनियर खिलाड़ी और सेंट्रल डिफेंडर संदेश झिंगन की वापसी से भारत को मजबूती मिलेगी। वह पिछली बार जनवरी में एएफसी एशियाई कप में राष्ट्रीय टीम की ओर से खेले थे। वह घुटने की चोट से उबर चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय टीम ने 2024 में अब तक 10 मैच खेले हैं जिनमें से छह में उसे हार का सामना करना पड़ा और चार ड्रॉ रहे। टीम ने अब तक मनोलो के नेतृत्व में तीन मैच खेले हैं जिन्हें जुलाई में इगोर स्टिमक की जगह मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। इसमें से एक मैच भारत ने गंवाया जबकि दो ड्रॉ रहे। भारत ने सितंबर में गचीबाउली स्टेडियम में इंटरकांटिनेंटल कप में मॉरीशस के खिलाफ ड्रॉ खेला था और सीरिया से 0-3 से हार गया था। सोमवार को इसी स्टेडियम में मैच होगा। भारत ने 12 अक्तूबर को नाम दिन्ह में वियतनाम के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर भारतीय टीम सोमवार को सकारात्मक परिणाम हासिल नहीं करती है तो वह 11 मैच में जीत के बिना साल का अंत करेगी। सोमवार का मैच अगले साल मार्च में होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर से पहले भारत का आखिरी मैच भी हो सकता है। भारत-मलयेशिया की फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है। 1957 में कुआलालंपुर में एक दोस्ताना मैच में दोनों टीम पहली बार आपस में भिड़ी थी। भारत ने वह मैच 3-0 से जीता था। दोनों टीम अब तक 32 बार आपस में खेल चुकी हैं जिसमें मलयेशिया ने पिछले साल के मर्डेका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पिछला मुकाबला 4-2 से जीता था।
विज्ञापन

यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत द्वारा खेले गए सबसे अधिक मैच हैं। मलयेशिया के बाद पाकिस्तान (29 मैच) और बांग्लादेश (28 मैच) का नंबर आता है। भारत और मलयेशिया ने अब तक 12-12 मैच जीते हैं जबकि आठ मैच ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा फीफा रैंकिंग में भी अधिक अंतर नहीं है। भारत 125वें जबकि मलयेशिया 133वें स्थान पर है।

मलयेशिया 14 नवंबर को मैत्री मैच में लाओस पर 3-1 से जीत के बाद इस मैच में उतरेगा। भारत की मौजूदा टीम में पिछले महीने मर्डेका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने वाले नौ खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह संधू, संदेश झिंगन, मेहताब सिंह, विशाल कैथ, नाओरेम रोशन सिंह, अमरिंदर सिंह, लिस्टन कोलासो, लालियानजुआला चांगटे और सुरेश सिंह वांगजाम शामिल हैं। दूसरी ओर मलयेशिया की 26 सदस्यीय टीम में से 14 पिछले साल टीम में थे। टीम के अधिकतर खिलाड़ी तीन क्लबों जोहोर दारुल ताजिम एफसी, तेरेंगानु एफसी और कुआलालंपुर सिटी एफसी की ओर से खेलते हैं।

भारत की तरह मलयेशिया में भी पिछले साल से कोचिंग स्टाफ में बदलाव हुए हैं। मलयेशिया के कोच पाउ मार्टी भी मनोलो की तरह स्पेन से हैं और बार्सीलोना में बिताए समय से एक-दूसरे को जानते हैं। मनोलो की तरह मार्टी ने भी जुलाई में कार्यभार संभाला था जब मलयेशिया फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed