फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Fiorentina Edoardo Bove fell unconscious in Italian League, admitted in ICU Health Update

Football: इटैलियन लीग में फिओरेंटीना के बोवे बेहोश होकर गिरे, आईसीयू में दाखिल हैं इटली के 22 वर्षीय फुटबॉलर

Tue, 03 Dec 2024 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरेंस (इटली)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरेंस (इटली)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Dec 2024 08:58 AM IST
सार

रिपोर्टों के मुताबिक ह्रदय और मस्तिष्क के किए गए पहले परीक्षणों में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और कार्डियो श्वसन तंत्र की तीव्र क्षति से इन्कार किया गया है। उनका कुछ घंटों बाद फिर परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
Football: Fiorentina Edoardo Bove fell unconscious in Italian League, admitted in ICU Health Update
बोवे - फोटो : Twitter

विस्तार

इटैलियन लीग सीरी ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में फिओरेंटीना के मिडफील्डर एडोआर्डो बोवे इंटर मिलान के खिलाफ मैच के बीच में मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बेहोशी की हालत में नजदीकी कारेगी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दाखिल हैं। 22 वर्षीय बोवे के मैदान पर गिरते ही उन्हें दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने घेर लिया और तत्काल मेडिकल सहायता मांगी। उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए स्ट्रेचर से मैदान के बाहर लाया गया और एंबुलेंस से अस्पताल में दाखिल कराया गया। यह घटना मैच के 16वें मिनट की है। इसके बाद मुकाबले को स्थगित कर दिया गया। अस्पताल के बाहर बोवे के समर्थक हाथ में, फ्लोरेंस आपके साथ है, कि तख्तियां लेकर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

Football: Fiorentina Edoardo Bove fell unconscious in Italian League, admitted in ICU Health Update
बेहोश पड़े बोवे - फोटो : Twitter
क्लब साथी, निदेशक अस्पताल पहुंचे
रिपोर्टों के मुताबिक ह्रदय और मस्तिष्क के किए गए पहले परीक्षणों में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और कार्डियो श्वसन तंत्र की तीव्र क्षति से इन्कार किया गया है। उनका कुछ घंटों के बाद फिर परीक्षण किया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि बोवे को एंबुलेंस में ही होश आ गया था और वह खुद से सांस ले रहे थे। बोवे के माता-पिता और उनकी महिला मित्र, फिओरेंटीना के कोच राफेएल पालादिनो और टीम के अन्य साथी फुटबालर अस्पताल पहुंच गए थे। इस दौरान क्लब के निदेशक और शहर के मेयर भी साथ में थे। फिओरेंटीना के अध्यक्ष रोको कमीसो ने कहा, बोवे के समर्थन के लिए वह लगातार उनके परिवार के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Football: Fiorentina Edoardo Bove fell unconscious in Italian League, admitted in ICU Health Update
बेहोश पड़े बोवे - फोटो : Twitter
अप्रैल में एनडिका मैदान पर बेहोश हुए थे
खेल के 16वें मिनट में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) की सहायता के दौरान बोवे अपने जूते की डोरियां बांधने के लिए झुके और बेहोश होकर गिर पड़े। मैच रोके जाने के समय स्कोर 0-0 था। 2018 में फिओरेंटीना के पूर्व कप्तान डेविड आस्तोरी यूडीन के खिलाफ मैच से पहले होटल के कमरे में मृत पाए गए थे। यह इस वर्ष सीरी ए में मैदान पर किसी फुटबालर के बेहोश होने की दूसरी घटना है। अप्रैल में रोमा के डिफेंडर इवान एनडिका यूडीनीज के खिलाफ मैदान पर गिर पड़े थे। बोवे रोमा की यूथ अकादमी के उत्पाद हैं। वह लोन पर फिओरेंटीना आए थे। रोमा में बोवे के साथ खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं आपसे प्यार करता हूं, छोटे भाई, हम सब आपके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed