फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: FIFA begins search for talent in India, starts academy for youth in Hyderabad

Football: फीफा ने भारत में शुरू की प्रतिभाओं की खोज, हैदराबाद में युवाओं के लिए अकादमी शुरू की

Sun, 03 Aug 2025 10:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Aug 2025 10:04 AM IST
सार

एआईएफएफ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह अकादमी यहां गाचीबावली स्टेडियम परिसर में स्थित होगी और 60 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ( अंडर 14 वर्ग के 30 लड़के और अंडर 16 वर्ग की 30 लड़कियां) को आवासीय सुविधाओं, शिक्षा, चिकित्सा देखभाल, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के साथ साल भर उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Football: FIFA begins search for talent in India, starts academy for youth in Hyderabad
जिला फुटबॉल लीग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा (फुटबॉल की वैश्विक संचालक संस्था) ने भारत के उभरते हुए प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने के मकसद से शनिवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के सहयोग से देश में युवाओं के लिए अपनी पहली प्रतिभा अकादमी की शुरुआत की। फीफा ने इस अकादमी के लिए एआईएफएफ और तेलंगाना सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। यह फुटबॉल के ‘समावेशी और जमीनी स्तर के विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा’।
विज्ञापन


एआईएफएफ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह अकादमी यहां गाचीबावली स्टेडियम परिसर में स्थित होगी और 60 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ( अंडर 14 वर्ग के 30 लड़के और अंडर 16 वर्ग की 30 लड़कियां) को आवासीय सुविधाओं, शिक्षा, चिकित्सा देखभाल, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के साथ साल भर उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिसमें प्रत्येक वर्ग में तेलंगाना के 10 खिलाड़ी शामिल होंगे। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इस शुरुआत को भारत में इस खेल के लिए के लिए एक ‘निर्णायक क्षण’ करार दिया।
विज्ञापन


चौबे ने कहा, 'लड़कियों के लिए भारत की पहली और लड़कों के लिए दूसरी फीफा कौशल अकादमी का शुभारंभ, समान फुटबॉल विकास की दिशा में हमारी यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। तेलंगाना सरकार के साथ फीफा की वैश्विक प्रतिभा विकास योजना के तहत यह सहयोग, पूरे देश से युवा प्रतिभाओं ( खासकर लड़कियों) को पहचानने, पोषित करने और सशक्त बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अकादमी देश को अंडर-17 पुरुष और महिला फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के सपने को साकार करने में मदद करेगी। एआईएफएफ फीफा के साथ समन्वय में संचालन, तकनीकी ढांचा, देश भर में प्रतिभा की खोज और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का नेतृत्व करेगा, जबकि तेलंगाना सरकार का खेल प्राधिकरण खिलाड़ियों के बुनियादी ढांचे, रसद, शिक्षा, वित्तीय और कल्याणकारी सहायता की देखरेख करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed