फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   football Coach stole players' mobiles when he was out of the club, arrested after two months

क्लब से बाहर होने पर कोच ने चुराये थे खिलाड़ियों के मोबाइल, दो महीने बाद हुआ गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2020 12:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 20 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
football Coach stole players' mobiles when he was out of the club, arrested after two months
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

फुटबॉल टीम के कोच पद से हटाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम से क्लब के सदस्यों के मोबाइल फोन चुरा लिए। हालांकि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व फुटबॉल कोच और पांडव नगर के रहने वाले शेखर पाठक ने दिल्ली यूनाईटेड फुटबॉल क्लब के सदस्यों के फोन चुराये। पुलिस को 13 मार्च को एक फुटबॉल टीम से जुड़े 12 मोबाइल फोन और पर्स चोरी होने की सूचना मिली थी जिनमें लगभग 10,000 रुपये थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि ड्रेसिंग रूम फुटबॉल टीम को दिया गया था और सभी खिलाड़ियों ने लॉकर्स में अपना सामान रखा था। मैच समाप्त होने के बाद जब खिलाड़ी वापस आए तो उन्होंने पाया कि लॉकर्स टूटे हुए हैं और उनके मोबाइल फोन और पर्स गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘पुलिस ने स्टेडियम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे और चोरी हुए फोन पर निगरानी रखी।’ दो महीने बाद चोरी किया गया एक फोन स्विच ऑन पाया गया। पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। उस व्यक्ति ने बताया कि पाठक ने उसे यह फोन बेचा था लेकिन उसने उसे वापस कर दिया था क्योंकि पूर्व कोच फोन की मूल रसीद उपलब्ध नहीं करा पाया।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए। पाठक जिलास्तरीय फुटबाल खिलाड़ी रहा है तथा 2004 से 2010 तक लायन्स क्लब फुटबॉल टीम की तरफ से खेलता था। मार्च 2011 से उसने कोच के तौर पर करियर शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed