फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football Champions League: Cristiano Ronaldo again averts United defeat, Manchester holds Atlanta to a 2-2 draw after trailing

फुटबाल चैंपियंस लीग : रोनाल्डो ने फिर टाली यूनाइटेड की हार, पिछड़ने के बाद अटलांटा को 2-2 की बराबरी पर रोका

Thu, 04 Nov 2021 08:35 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 08:35 AM IST
सार

क्रिस्टियानो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए दो गोल दागे। अटलांटा की ओर से जोसिप इलिसिक (12वें मिनट) और धुवन जाप्ता (56वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रोनाल्डो पिछले 18 वर्षों में यूनाइटेड के लिए लगातार चार मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले रूड वान ने अप्रैल 2003 में ऐसा किया था। अब तक क्रिस्टियानो चार लीग मैचों में 5 गोल कर चुके हैं।

विज्ञापन
Football Champions League: Cristiano Ronaldo again averts United defeat, Manchester holds Atlanta to a 2-2 draw after trailing
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक फिर मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए संकटमोचक बने। अटलांटा के खिलाफ अंतिम समय में दागे गए उनके गोल ने न सिर्फ यूनाईटेड की हार टाली बल्कि उसे चैंपियंस लीग के ग्रुप एफ में शीर्ष पर भी कायम रखा। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए दोनों गोल रोनाल्डो (45+1, 90+1 वें मिनट) ने दागे।

विज्ञापन


5 गोल कर चुके हैं क्रिस्टियानो चार लीग मैचों में अब तक
अटलांटा की ओर से जोसिप इलिसिक (12वें मिनट) और धुवन जाप्ता (56वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रोनाल्डो पिछले 18 वर्षों में यूनाइटेड के लिए लगातार चार मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले रूड वान ने अप्रैल 2003 में ऐसा किया था।  
विज्ञापन


सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
36 वर्षीय रोनाल्डो लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए एक मैच में दो या उससे अधिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उनके यूनाइटेड के लिए सभी 303 मुकाबलों में 127 गोल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100वें लीग मैच में लेवांडोव्स्की की हैट्रिक
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (26वें,61वें, 86वें मिनट) ने चैंपियंस लीग के अपने 100वें मैच में हैट्रिक कर इसे यादगार बना दिया। लेवांडोव्स्की के तीन गोल से बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 5-2 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। लेवांडोव्स्की के लीग में 81 गोल हो गए हैं जिसमें चार हैट्रिक हैं। वहीं जुवेंटस जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग को 4-2 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा।


अंशु के दम पर जीता बार्सिलोना
बार्सिलोना ने 19 वर्षीय अंशु फाती के 70वें मिनट में किए गए गोल से डायनमो कीव को 1-0 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी। टीम अगले मैच में बेनफिका से खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed