फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Captain Lockyer suffered a heart attack during the match, now his condition is stable

Football: कप्तान लॉकयर को मैच के दौरान पड़ा था दिल का दौरा, अब हालत स्थिर, इस साल दूसरी बार उनके साथ हुआ ऐसा

Mon, 18 Dec 2023 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

ल्यूटन ने खिलाड़ियों, कर्मचारियों और समर्थकों से लॉकयर और उनके परिवार के समर्थन में एक साथ आने का आह्वान किया। हालांकि यह मैच 65 मिनट तक चला था जिसके बाद इसे रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन
Football: Captain Lockyer suffered a heart attack during the match, now his condition is stable
लॉकयर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ल्यूटन क्लब के कप्तान टॉम लॉकयर दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर गिर पड़े जिसके कारण बोर्नमाउथ में खेला गया इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबाल का मैच रद्द हो गया। उनके क्लब ने यह जानकारी दी। क्लब के अनुसार, 29 साल के लॉकयर की हालत अब स्थिर है। उनके अभी कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।
विज्ञापन


ल्यूटन ने खिलाड़ियों, कर्मचारियों और समर्थकों से लॉकयर और उनके परिवार के समर्थन में एक साथ आने का आह्वान किया। हालांकि यह मैच 65 मिनट तक चला था जिसके बाद इसे रद्द करना पड़ा। अब यह मैच फिर से शुरुआत से ही खेला जाएगा। प्रीमियर लीग नियम एल15 में कहा गया है कि रेफरी की सहमति से रद्द किया गया कोई भी मैच दोबारा खेला जा सकता है। हालांकि मैच का दिन और समय ईपीएल का बोर्ड बाद में फैसला करेगा।
विज्ञापन


Luton captain Tom Lockyer in a 'stable condition' in hospital after  suffering a cardiac arrest against Bournemouth... with the Premier League  match abandoned after players decided not to carry on | Daily
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों क्लब के मेडिकल स्टाफ ने किया उपचार
दोनों क्लबों के मेडिकल स्टाफ ने लॉकयर का मैदान में ही उपचार शुरू कर दिया था। इस दौरान ल्यूटन क्लब के प्रशंसक भी भावुक हो गए थे। वहीं, बोर्नमाउथ क्लब ने कहा, हमें यह सुनकर राहत मिली है कि टॉम स्थिर हैं। इस समय हमारी संवेदनाएं टॉम और उनके परिवार के साथ हैं। हम सभी मेडिकल स्टाफ को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए और साथ ही स्टेडियम के अंदर मौजूद सभी लोगों को कठिन समय में उनका समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।

मैच के 59वें मिनट में गिरे मैदान पर
वेल्स का यह डिफेंडर मैच के 59वें मिनट मैदान पर गिर पड़ा था। दोनों टीम के खिलाड़ी तुरंत ही उनके पास पहुंचे। ल्यूटन के कोच रॉब एडवर्डस भी तुरंत मैदान में चले गए। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को मैदान पर ही उपचार के बाद स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। तब तक उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार हो गया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका परिवार उनके साथ हैं। उस समय मैच 1-1 से बराबरी पर था।


Tom Lockyer collapses as Bournemouth vs Luton cancelled after medics rush  on | Football | Sport | Express.co.uk

मई में भी गिर गए थे मैदान में
लॉकयर इससे पहले मई में वेंबले स्टेडियम में खेले जा रहे एक मैच के दौरान नीचे गिर पड़े थे। उनके दिल का ऑपरेशन किया गया और बाद में उन्हें खेलने की अनुमति मिल गई थी।
प्रशंसकों का मिला समर्थन

मैच रद्द किए जाने के बाद भी दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। वे लॉकयर के समर्थन में नारे लगा रहे थे। ल्यूटन ने कहा, ‘दोनों टीम के प्रशंसकों का समर्थन करने के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। अपने साथी और मित्र के इस तरह से मैदान छोड़ने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी मैच आगे जारी रखने की स्थिति में नहीं थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed