{"_id":"660bf35a4411faec04081a3b","slug":"football-after-initial-reluctance-aiff-suspends-deepak-for-alleged-physical-assault-of-two-women-players-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIFF: भारतीय फुटबॉल महसंघ की बड़ी कार्रवाई, दो महिला खिलाड़ियों से कथित हाथापाई मामले में इन्हें निलंबित किया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
AIFF: भारतीय फुटबॉल महसंघ की बड़ी कार्रवाई, दो महिला खिलाड़ियों से कथित हाथापाई मामले में इन्हें निलंबित किया
Tue, 02 Apr 2024 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:31 PM IST
सार
इंडियन विमेंस फुटबॉल लीग सेकंड डिविजन में भाग लेने गई हिमाचल प्रदेश स्थित खाड एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि क्लब के मालिक शर्मा 28 मार्च की रात उनके कमरे में घुस गए और उन्हें पीटा।
विज्ञापन
महिला फुटबॉल टीम (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दो दिन की ढिलाई के बाद आखिरकार मंगलवार को कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को आगामी सूचना तक निलंबित कर दिया। शर्मा पर गोवा में दो महिला खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है।
दो खिलाड़ियों ने लगाया था आरोप
इंडियन विमेंस फुटबॉल लीग सेकंड डिविजन में भाग लेने गई हिमाचल प्रदेश स्थित खाड एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि क्लब के मालिक शर्मा 28 मार्च की रात उनके कमरे में घुस गए और उन्हें पीटा।
AIFF ने शर्मा को दिए थे सख्त निर्देश
शनिवार को एआईएफएफ ने शर्मा को जांच पूरी होने तक फुटबॉल संबंधित गतिविधियों से दूर रहने को कहा था। शर्मा को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया। एआईएफएफ ने एक रिलीज में कहा- एआईएफएफ की कार्यकारी समिति ने दीपक शर्मा को आगामी सूचना तक फुटबॉल संबंधित सभी गतिविधियों से निलंबित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
AIFF अध्यक्ष ने शिकायतों पर किया गौर
इससे पहले एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे, उपाध्यक्ष एन ए हैरिस और कोषाध्यक्ष किपा अजय ने सोमवार को शर्मा के खिलाफ खिलाड़ियों की शिकायतों पर गौर किया जिसके बाद एआईएफएफ के सदस्य संघों की बैठक बुलाई गई। बैठक में शर्मा का पक्ष सुनने के बाद उन्हें बैठक से जाने के लिए कहा गया।
महिला खिलाड़ियों ने कही थी यह बात
शिकायत में महिला खिलाड़ियों ने कहा था कि शर्मा नशे की हालत में थे और अब उन्हें जान का खतरा लग रहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एआईएफएफ से तुरंत और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा था ।