फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   five youngest footballers to score a goal in the FIFA World Cup, from Pele to Rosas check list

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले पांच सबसे युवा फुटबॉलर, पेले से लेकर रोसास तक का नाम है शामिल

Thu, 11 Jun 2026 02:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:06 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है और अगले कुछ दिनों में फुटबॉल का रोमांच दुनिया पर छा जाएगा। आइए जानते हैं कि फुटबॉल विश्व कप में कौन से पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में गोल किया है...

विज्ञापन
five youngest footballers to score a goal in the FIFA World Cup, from Pele to Rosas check list
फीफा विश्व कप - फोटो : IANS

विस्तार

फीफा विश्व कप का मंच दिग्गजों की कहानियों के साथ उन युवा सितारों की चमक से भी जगमगाया है, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अपना हुनर दिखाया। आइए, उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने फीफा विश्व कप में सबसे कम उम्र में गोल दागकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

पेले: ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। पेले ने साल 1958 में वेल्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस समय पेले की उम्र 17 साल 239 दिन थी। ब्राजील ने यह मुकाबला 1-0 से अपने नाम किया था। पेले ने विश्व कप में अपना पहला गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनुअल रोसास: महज 18 साल 93 दिन की उम्र में मैक्सिको की तरफ से खेलते हुए रोसास ने फीफा विश्व कप 1930 में यह कारनामा किया था। रोसास ने विश्व कप में खाता खोला था, लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ मैक्सिको ने यह मैच 3-6 से गंवा दिया।
विज्ञापन

गावी: इस लिस्ट में स्पेनिश फुटबॉलर गावी तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने फीफा विश्व कप 2022 में 18 साल 110 दिन की उम्र में गोल किया था। अपना पहला फीफा विश्व कप गोल करने के लिए गावी ने कुल 74 मिनट का समय लिया। स्पेन ने कोस्टा रिका के खिलाफ यह मैच 7-0 से अपने नाम किया था।

माइकल ओवेन: इंग्लैंड के इस फुटबॉलर ने फीफा विश्व कप 1998 में रोमानिया के खिलाफ अपना पहला गोल किया था। उस समय ओवेन की उम्र 18 साल 190 दिन थी। इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के अपने 14वें मिनट में गोल किया था। हालांकि, इंग्लैंड यह मैच 1-2 से गंवा बैठी थी।

निकोले कोवाक्स: साल 1930 में 18 साल 197 दिन की उम्र में रोमानिया की तरफ से खेलते हुए पेरू के खिलाफ कोवाक्स ने यह गोल किया था। फीफा विश्व कप में पहला गोल दागने के लिए कोवास्क ने कुल 89 मिनट का समय निकाला। रोमानिया ने यह मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed