फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFAU-17 World cup, team india will be better performencr against america

FIFA U-17 WC: पहले मैच में दिल जीत लेना चाहेगी टीम इंडिया, अमेरिका से मिलेगी चुनौती

Fri, 06 Oct 2017 11:23 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 06 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
FIFAU-17 World cup, team india will be better performencr against america
भारतीय अंडर-17 टीम - फोटो : DNA india

फुटबॉल के महाकुंभ फीफा अंडर-17 वर्ल्‍डकप का आगाज आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में होगा। फुटबॉल के इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन है क्योंकि भारत पहली बार इस टूर्नामेंट का मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित विश्व की 24 दिग्‍गज टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


23 दिन तक चलने वाले अंडर 17 वर्ल्ड कप में इन 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट में कुल 52 मैच देश के 6 शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता शामिल हैं। भारतीय टीम की कप्‍तानी मणिपुर के अमरजीत सिंह कियाम कर रहे हैं। भारतीय टीम को ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला आज शाम 8 बजे से अमेरिका के खिलाफ होगा।
विज्ञापन


पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को दिया स्पेशल मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान अमरजीत सिंह ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ होने वाले पहले मैच में टीम अपना सौ प्रतिशत देगी। उन्होंने कहा कि टीम ने पिछले तीन वर्षों से घर छोड़कर त्याग किया है और वह इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। जानकारी के मुताबिक पहले मैच में बोरिस सिंह नहीं खेलेंगे। उन्हें पिछले साल एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप मैच में रेड कार्ड दिखाया गया था, जिसके कारण वह इस मुकाबले से बाहर रहेंगे।

भारत की टीम सबसे मेहनती- हैकवर्थ

FIFAU-17 World cup, team india will be better performencr against america
डी मातोस - फोटो : raj express

वहीं, टीम इंडिया के कोच माटोस ने कहा कि बोरिस की जगह धीरज सिंह को लिया गया है। उनसे काफी प्रैक्टिस कराई गई। इस मैच में डिफेंडर के रुप में नामित देशपांडे और अनवर अली पर नजरें रहेंगी। जबकि मिडफिल्डर के रुप में कप्तान अमरजीत सिंह और कोमल थाटल पर धयान रखा जाएगा। वहीं फॉरवार्ड लाइन में अनिकेत जाधव पर भरोसा जताया जा रहा है। कोच मातोस का साफ कहना है कि उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है। उनकी ओर से इतिहास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

उधर, अमेरिकी कोच हैकवर्थ ने कहा है कि भारत की टीम सबसे मेहनती है। वो भारतीय टीम से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जब पिछले साल भारतीय टीम उनके टीम के साथ खेली थी तब भी उतनी मजबूत थी। उनका कहना है कि आज भी भारतीय टीम अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

​बता दें कि पुर्तगाली कोच लुइस नॉर्टन डि मातोस के सानिध्य और अमरजीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला शाम 8 बजे से खलेगी। इस मौके पर पीम नरेंद्र मोदी भारतीय टीम की हौसला आफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। साथ ही देश के तमाम दिग्गज शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed