फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Tunisia qualified for the Football World Cup, will play the tournament for the seventh time

FIFA World Cup: ट्यूनीशिया ने फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, सातवीं बार खेलेंगे टूर्नामेंट

Tue, 09 Sep 2025 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्यूनिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्यूनिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Sep 2025 11:12 AM IST
सार

ट्यूनीशिया ने कुल सातवीं और लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन
FIFA World Cup: Tunisia qualified for the Football World Cup, will play the tournament for the seventh time
राष्ट्रपति ट्रंप को फीफा विश्व कप ट्रॉफी दिखाते इंफेंटिनो - फोटो : PTI

विस्तार

मोहम्मद अली बेन रोमधाने के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए गोल की मदद से ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी पर 1-0 से जीत दर्ज करके फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन


ट्यूनीशिया को अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए दो मैच बाकी रहते जीत की जरूरत थी। वह ग्रुप एच में आठ मैचों में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद नामीबिया से 10 अंक आगे है। ट्यूनीशिया ने क्वालीफाइंग में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है।
विज्ञापन


ट्यूनीशिया ने कुल सातवीं और लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। वह विश्व कप में 2018 और 2022 में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed