फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup Qualifiers: Sandro Tonali Shines as Italy Defeat Israel

FIFA World Cup: टोनाली ने विश्व कप क्वालिफाइंग मैच में इटली को दिलाई जीत, इस्राइल को दी शिकस्त

Tue, 09 Sep 2025 01:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डेब्रेसेन (हंगरी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डेब्रेसेन (हंगरी) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Sep 2025 01:28 PM IST
सार

इटली ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

विज्ञापन
FIFA World Cup Qualifiers: Sandro Tonali Shines as Italy Defeat Israel
फुटबॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से इटली ने यूरोपीय फ़ुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग में सोमवार को इस्राइल के खिलाफ नौ गोल वाले रोमांचक मुकाबले में 5-4 से जीत हासिल की। इस तरह से इटली ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
विज्ञापन


जून में नॉर्वे से 3-0 की हार के बाद इटली का क्वालिफिकेशन अभियान मुश्किल में पड़ गया था। उसकी मुश्किल तब और बढ़ गई थी जब तटस्थ स्थल हंगरी में खेले गए मैच में इस्राइल ने दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी।
विज्ञापन


इटली ने मोइज कीन के दो गोल की मदद से बराबरी की। इसके बाद 59वें मिनट में माटेओ पोलिटानो ने माटेओ रेटेगुई ने इटली को बढ़त दिलाई और जियाकोमो रास्पाडोरी ने चौथा गोल किया। लेकिन इस्राइल ने दो मिनट में दो गोल करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। उसकी तरफ से डोर पेरेट्ज ने दो गोल किए। इसके बाद टोनाली ने खेल समाप्ति से एक मिनट पहले गोल करके इटली को पूरे अंक दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय क्वालिफाइंग के अन्य मैच में कोसोवो ने स्वीडन को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने स्लोवेनिया को 3-0 से, डेनमार्क ने यूनान को 3-0 से, स्कॉटलैंड ने बेलारूस को 2-0 से और क्रोएशिया ने मोंटेनेग्रो को 4-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed