फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Kylian Mbappe dismissed comparisons with Lionel Messi and Cristiano Ronaldo

FIFA World Cup: मेसी-रोनाल्डो के साथ अपनी तुलना को एम्बाप्पे ने किया खारिज, बोले- ये दोनों सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Mon, 22 Jun 2026 09:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Jun 2026 09:13 PM IST
सार

फ्रांस का फीफा विश्व कप में अब सामना इराक से होना है। नॉकआउट में क्वालिफाई करने के लिहाज से यह मैच काफी अहम है। इस बीच टीम के स्टार खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे ने मेसी और रोनाल्डो के साथ उनकी तुलना को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
FIFA World Cup: Kylian Mbappe dismissed comparisons with Lionel Messi and Cristiano Ronaldo
किलियन एम्बाप्पे - फोटो : IANS

विस्तार

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े दिग्गजों अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अपनी तुलना किए जाने को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एम्बाप्पे का कहना है कि मेसी और रोनाल्डो ही दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इस तरह की तुलनाओं में उनका कोई हित नहीं है।
विज्ञापन

भविष्य नहीं, वर्तमान पर है एम्बाप्पे का ध्यान
एम्बाप्पे ने साफ किया कि उनका पूरा ध्यान किसी तुलना या भविष्य की विरासत पर नहीं, बल्कि अपनी टीम को एक और विश्व कप जिताने पर है। वे भविष्य की योजनाएं बनाने के बजाय वर्तमान में जीने और इस बड़े टूर्नामेंट का आनंद लेने में विश्वास रखते हैं। एम्बाप्पे ने कहा, यह बिल्कुल साफ है कि मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं सिर्फ अपनी टीम को एक और विश्व कप जिताने की कोशिश कर रहा हूं। बाकी सब केवल पत्रकारों के बीच बहस का विषय है। इस समय मैं हालैंड के बारे में नहीं सोच रहा हूं। हो सकता है कि वे हमारे बारे में सोच रहे हों, लेकिन मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इराक के खिलाफ होने वाले मैच पर है।

एम्बाप्पे ने कहा, मेसी ने जो कर दिखाया है, वह सबने देखा है। लोग इस पर बहस कर सकते हैं, जो कि अच्छी बात है। लेकिन मेरे दिमाग में यह सब नहीं चलता। मैं बस ट्रॉफी को अपने देश वापस ले जाना चाहता हूं। जब मैं 40 साल का होऊंगा, तब तक मैं यहां नहीं खेल पाऊंगा। लोग मुझे उससे पहले ही बाहर कर देंगे। इसलिए मैं भविष्य की योजनाएं नहीं बनाता, मैं सिर्फ वर्तमान के बारे में सोचता हूं और इस विश्व कप का लुत्फ उठाना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप रिकॉर्ड्स पर एम्बाप्पे का क्या है रुख
एम्बाप्पे ने विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ने की चर्चाओं को भी ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य फ्रांस को मैच जिताना और अगले दौर के लिए क्वालिफाई कराना है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर माना कि गोल करने से वे इस कीर्तिमान के करीब पहुंच जाएंगे, लेकिन उनके लिए टीम की सफलता सबसे ऊपर है।

मेसी के गोल करने के शानदार सिलसिले की तारीफ करते हुए एम्बाप्पे ने कहा, विश्व कप में होना हमेशा एक सुखद अहसास होता है और सबसे महत्वपूर्ण चीज हमारा अगला मैच है क्योंकि हमें क्वालिफाई करना है। मुझे पहले से पता था कि मेसी गोल करने वाले हैं, क्योंकि वे हमेशा गोल करते हैं। मैं गोल के मामले में उनसे पीछे जरूर हूं, लेकिन अगर आप गोल करते हैं तो रिकॉर्ड के करीब पहुंचते हैं। फिर भी मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने सिर्फ विश्व कप जीतना रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed