{"_id":"6a35b3fab2889ed96d071b45","slug":"fifa-world-cup-2026-usa-vs-australia-highlights-today-football-match-result-key-moments-photos-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"USA vs Australia: मेजबान अमेरिका के आगे बेबस दिखा ऑस्ट्रेलिया, 2-0 की जीत के साथ राउंड-ऑफ-32 में पहुंची टीम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
USA vs Australia: मेजबान अमेरिका के आगे बेबस दिखा ऑस्ट्रेलिया, 2-0 की जीत के साथ राउंड-ऑफ-32 में पहुंची टीम
Sat, 20 Jun 2026 02:56 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:56 AM IST
सार
FIFA World Cup 2026 USA vs Australia Football Match Highlights Updates: अमेरिका ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
- फोटो : Fifa.com
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 यानी अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। सिएटल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 32वें मैच में अमेरिकी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में ही दो गोल दागकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
विज्ञापन
आत्मघाती गोल से मिली शुरुआती बढ़त
मैच के 11वें मिनट में अमेरिका को पहला गोल मिला। फोलारिन बालोगुन के लो क्रॉस को क्लियर करने की कोशिश में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस से आत्मघाती गोल हो गया। इस गोल ने अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी और ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बढ़ गया।

एलेक्स फ्रीमैन ने दोगुनी की बढ़त
पहले हाफ के अंतिम क्षणों में अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट के प्रयास के बाद मिले मौके पर एलेक्स फ्रीमैन ने बॉक्स के अंदर शानदार हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। गोल को लेकर वीडियो रिव्यू किया गया, लेकिन रेफरी ने गोल को वैध करार दिया। इसके साथ ही अमेरिका ने हाफ-टाइम तक 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

Alex Freeman 🇺🇸#FIFAWorldCup pic.twitter.com/XwUDF42LYm
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 19, 2026
दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश नाकाम
दो गोल से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की और कुछ अच्छे हमले भी किए, लेकिन अमेरिकी रक्षा पंक्ति के सामने उसे सफलता नहीं मिली। अमेरिका ने मैच के अंतिम समय तक बढ़त बनाए रखी और ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया।

Two wins on the bounce for USA 🇺🇸 #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 19, 2026
अमेरिका ने बनाई नॉकआउट में जगह
इस जीत के साथ अमेरिका ने ग्रुप-डी में लगातार दूसरी जीत हासिल की और राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई कर लिया। विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब अमेरिकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार आगे की राह को मुश्किल बनाने वाली साबित हो सकती है।

🇺🇸 USA have qualified for the Round of 32!#FIFAWorldCup