फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Tribute paid for Venezuela earthquake victims before the Norway-France match

FIFA में मानवता का संदेश: नॉर्वे-फ्रांस मैच से पहले वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि, रखा गया मौन

Sat, 27 Jun 2026 01:09 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो/बॉस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो/बॉस्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jun 2026 01:09 AM IST
सार

नॉर्वे-फ्रांस मैच से पहले फीफा विश्व कप 2026 में वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों ने इस भावुक पल के जरिए मानवता और एकजुटता का संदेश दिया।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Tribute paid for Venezuela earthquake victims before the Norway-France match
नॉर्वे-फ्रांस मैच से पहले वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : X

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई में नॉर्वे और फ्रांस के बीच मुकाबले की शुरुआत भावुक माहौल में हुई। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने इस सप्ताह वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

भावुक हुआ माहौल
स्टेडियम में कुछ पल के लिए पूरी तरह सन्नाटा छा गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर सिर झुकाए खड़े रहे और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान दर्शकों ने भी पूरी गंभीरता दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानवता की मिसाल पेश की
फीफा विश्व कप जैसे वैश्विक मंच पर यह दृश्य खेल भावना से आगे बढ़कर मानवता, एकजुटता और संवेदनशीलता का संदेश देता नजर आया। श्रद्धांजलि के बाद रेफरी की पहली सीटी के साथ मुकाबले की शुरुआत हुई, लेकिन उससे पहले का यह भावुक क्षण स्टेडियम में मौजूद हर शख्स के लिए यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed