{"_id":"6a3fbe93f31a440af10945c8","slug":"fifa-world-cup-2026-round-of-32-qualified-teams-full-schedule-fixtures-format-and-all-you-need-to-know-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup 2026: नॉकआउट की तस्वीर लगभग साफ, 28 टीमें पहुंचीं राउंड ऑफ-32 में; कब होगा बाकी चार का फैसला?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup 2026: नॉकआउट की तस्वीर लगभग साफ, 28 टीमें पहुंचीं राउंड ऑफ-32 में; कब होगा बाकी चार का फैसला?
Sat, 27 Jun 2026 05:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:44 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 के लिए अब तक 28 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि चार स्थान अभी बाकी हैं। 28 जून को ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबलों के बाद नॉकआउट में पहुंचने वाली सभी 32 टीमों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : अमर उजाला/AI
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अपने अंतिम दौर में है और अब तक 28 टीमें नॉकआउट यानी राउंड ऑफ-32 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। पहली बार 48 टीमों वाले इस विश्व कप में राउंड ऑफ-32 खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट पहले से कहीं अधिक रोमांचक बन गया है। इस बार केवल ग्रुप में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें ही नहीं, बल्कि आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमें भी नॉकआउट में जगह बना रही हैं। यही वजह है कि आखिरी ग्रुप मैच तक हर अंक और हर गोल बेहद अहम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
सबसे पहले समझिए नया फॉर्मेट
48 टीमों को 12 ग्रुप (ए से एल) में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें हैं और हर टीम तीन मुकाबले खेलती है। ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद कुल 32 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।इन 32 टीमों का चयन इस तरह होगा-
- 12 ग्रुप विजेता
- 12 ग्रुप उपविजेता
- तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन
मेसी बनाम रोनाल्डो
- फोटो : ANI
अब तक कौन-कौन पहुंच चुका है नॉकआउट में?
ग्रुप A- मेक्सिको
- दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप B
- स्विट्जरलैंड
- कनाडा
- बोस्निया और हर्जेगोविना (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप C
- ब्राजील
- मोरक्को
ग्रुप D
- संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)
- ऑस्ट्रेलिया
- पैराग्वे (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप E
- जर्मनी
- आइवरी कोस्ट
- इक्वाडोर (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप F
- नीदरलैंड
- जापान
- स्वीडन (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप G
- बेल्जियम
- मिस्र (मिस्र ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई)
ग्रुप H
- स्पेन
- केप वर्डे
ग्रुप I
- फ्रांस
- नॉर्वे
- सेनेगल (सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीम)
ग्रुप J
- अर्जेंटीना
ग्रुप K
- कोलंबिया
- पुर्तगाल
ग्रुप L
- इंग्लैंड
- घाना
रोनाल्डो और मेसी
- फोटो : ANI
अब तक क्वालिफाई करने वाली 28 टीमें
- मेक्सिको
- दक्षिण अफ्रीका
- स्विट्जरलैंड
- कनाडा
- बोस्निया और हर्जेगोविना
- ब्राजील
- मोरक्को
- अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
- पैराग्वे
- जर्मनी
- आइवरी कोस्ट
- इक्वाडोर
- नीदरलैंड
- जापान
- स्वीडन
- बेल्जियम
- मिस्र
- स्पेन
- केप वर्डे
- फ्रांस
- नॉर्वे
- सेनेगल
- अर्जेंटीना
- कोलंबिया
- पुर्तगाल
- इंग्लैंड
- घाना
अभी बाकी हैं चार टिकट
विश्व कप के राउंड ऑफ-32 में कुल 32 टीमें जगह बनाएंगी, लेकिन फिलहाल 28 टीमों ने ही नॉकआउट का टिकट पक्का किया है। अब सिर्फ चार स्थान बाकी हैं, जिनका फैसला 28 जून को खेले जाने वाले ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबलों से होगा। इस दिन ग्रुप जे, के और एल के आखिरी मैच खेले जाएंगे। इनमें अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया, जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना, डीआर कांगो बनाम उज्बेकिस्तान, कोलंबिया बनाम पुर्तगाल, पनामा बनाम इंग्लैंड और क्रोएशिया बनाम घाना आमने-सामने होंगे। इन मुकाबलों के बाद राउंड ऑफ-32 की सभी 32 टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी और नॉकआउट मुकाबलों का पूरा शेड्यूल भी तय हो जाएगा।
फीफा विश्व कप
- फोटो : Instagram
किन टीमों का सफर हुआ खत्म?
अब तक जिन टीमों का विश्व कप अभियान समाप्त हो चुका है, उनमें शामिल हैं..- हैती
- तुर्किये
- ट्यूनीशिया
- जॉर्डन
- पनामा
- कतर
- चेकिया
- कुराकाओ
- न्यूजीलैंड
- उरुग्वे
- सऊदी अरब
- इराक
नॉकआउट का पूरा कार्यक्रम
- राउंड ऑफ-32: 28 जून से 3 जुलाई
- राउंड ऑफ-16: 4 से 7 जुलाई
- क्वार्टर फाइनल: 9 से 11 जुलाई
- सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई
- तीसरे स्थान का मुकाबला: 18 जुलाई
- फाइनल: 19 जुलाई (न्यू जर्सी)
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : FIFA WC/AI