फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Nora Fatehi performs in Torronto Canada in opening ceremony video

FIFA World Cup 2026: टोरंटो में सजी रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी, नोरा फतेही की परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल; Video

Sat, 13 Jun 2026 01:56 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 13 Jun 2026 01:56 AM IST
सार

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony, Canada: फीफा विश्व कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी टोरंटो के बीएमओ फील्ड में भव्य अंदाज में आयोजित की गई, जहां नोरा फतेही ने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। रंगारंग कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और कनाडा में विश्व कप के आगाज को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Nora Fatehi performs in Torronto Canada in opening ceremony video
नोरा फतेही - फोटो : ANI

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार को कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड में भव्य अंदाज में आयोजित की गई। सितारों से सजी इस रंगारंग प्रस्तुति ने विश्व कप के कनाडाई चरण का शानदार स्वागत किया। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और अंतरराष्ट्रीय कलाकार नोरा फतेही ने अपने नए गाने 'Siir Siir' पर दमदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

 

अलानिस मॉरिसेट और विल अर्नेट ने भी बांधा समां
ओपनिंग सेरेमनी में कनाडा की सांस्कृतिक विविधता को भव्य अंदाज में प्रदर्शित किया गया। विश्व कप ट्रॉफी की विशाल मोजेक-शैली की प्रस्तुति ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायिका अलानिस मॉरिसेट ने कनाडा का राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जबकि हॉलीवुड अभिनेता विल अर्नेट ने दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

नोरा की खूबसूरती पर फिदा हुए प्रशंसक
नोरा फतेही ने संगीत निर्माता संजॉय और फ्रांसीसी गायक वेगेड्रीम के साथ मिलकर तैयार किए गए आधिकारिक फीफा विश्व कप 2026 गीत 'Siir Siir' पर शानदार प्रस्तुति दी। यह गीत टूर्नामेंट के आधिकारिक म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा है और विश्व कप के आधिकारिक एल्बम में भी शामिल किया गया है। नोरा के मंच पर आते ही स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उनकी ऊर्जा और आकर्षक डांस मूव्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में माइकल बब्ले, एलेसिया कारा, जेसी रेयेज, एलियाना, विलियम प्रिंस समेत कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी और माहौल को यादगार बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने मेजबान कनाडा और विश्व कप के जश्न को और भी खास बना दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed