फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: How Keyne Yamal Celebrated Spain World Cup Win With Lamine Yamal

FIFA WC: लामिन यमाल के छोटे भाई कीन बने स्पेन के सबसे बड़े लकी चार्म? जीत के बाद यूं मनाया जश्न; देखें VIDEO

Mon, 20 Jul 2026 01:40 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 20 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

स्पेन की फीफा विश्व कप 2026 जीत के जश्न में लामिन यमाल के छोटे भाई कीन यमाल ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। गले मिलने, कैमरे के सामने पोज देने और मैदान पर फुटबॉल खेलने के उनके मासूम अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और वह टूर्नामेंट के वायरल चेहरों में शामिल हो गए।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: How Keyne Yamal Celebrated Spain World Cup Win With Lamine Yamal
लामिन यमाल के छोटे भाई कीन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद स्पेन की पूरी टीम जश्न में डूबी नजर आई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा लामिन यमाल के छोटे भाई कीन यमाल की रही। पूरे टूर्नामेंट में अपनी मासूम हरकतों से सुर्खियां बटोरने वाले कीन ने फाइनल जीत के बाद भी सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: How Keyne Yamal Celebrated Spain World Cup Win With Lamine Yamal
लामिन यमाल और उनके छोटे भाई कीन - फोटो : Instagram
क्या पूरे टूर्नामेंट में कीन यमाल बने रहे स्पेन के सबसे चर्चित चेहरे?
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान कीन यमाल ने अपनी मासूम अदाओं और जोश से स्पेनिश प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उन्हें स्पेन का लकी मैस्कॉट भी कहा जाने लगा। राउंड ऑफ-32 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब वह बड़ी स्क्रीन पर 'Vamos!' चिल्लाते हुए दिखाई दिए, तभी से वह सोशल मीडिया पर छा गए।
 

पूरे टूर्नामेंट के दौरान जब भी कैमरा उनकी ओर गया, कीन ने अपनी शरारती हरकतों से सभी का ध्यान खींचा। कभी दर्शकों की ओर हाथ हिलाते नजर आए तो कभी मजेदार चेहरे बनाते दिखे। क्वार्टर फाइनल के दौरान उन्होंने कैमरे की तरफ जीभ निकालकर भी सबको हंसने पर मजबूर कर दिया, जिसे देखकर उनके बड़े भाई लामिन यमाल भी मुस्कुराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: How Keyne Yamal Celebrated Spain World Cup Win With Lamine Yamal
लामिन यमाल और उनके छोटे भाई कीन - फोटो : Instagram
विश्व कप जीतने के बाद कीन ने कैसे मनाया जश्न?
अर्जेंटीना पर 1-0 की जीत के बाद कीन सबसे पहले अपने बड़े भाई लामिन यमाल से गले मिले। इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने कई पोज दिए। मैदान पर उन्होंने फुटबॉल खेलते हुए भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिससे यह संकेत मिला कि यमाल परिवार में एक और फुटबॉल प्रतिभा उभर सकती है।

कीन का जश्न यहीं नहीं रुका। मैदान पर उन्होंने एक पुलिस अधिकारी से भी मुलाकात की। अधिकारी ने प्यार से अपनी टोपी उन्हें पहनने दी, जिसके बाद यह पल भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
 
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: How Keyne Yamal Celebrated Spain World Cup Win With Lamine Yamal
लामिन यमाल और उनके छोटे भाई कीन - फोटो : Instagram
लामिन यमाल ने छोटे भाई को लेकर क्या कहा?
लामिन यमाल ने कहा कि उन्हें अपने छोटे भाई को इतना खुश देखकर बेहद अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि वह और कीन अक्सर साथ में डांस करते हैं और मस्ती करते रहते हैं। लामिन ने अपने भाई के बारे में कहा कि मेरा छोटा भाई मेरे लिए सब कुछ है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। वह मुझे अपने बेटे जैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed