फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022: Defending champions France star Karim Benzema ruled out of FIFA WC with injury

FIFA WC: डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को बड़ा झटका, बेंजेमा वर्ल्ड कप से बाहर, अब तक टीम के पांच खिलाड़ी चोटिल

Sun, 20 Nov 2022 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Nov 2022 09:03 AM IST
सार

बेंजेमा ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में उन्होंने अपने क्लब रियल मैड्रिड के लिए 44 मैचों में 46 गोल दागे थे। यही वजह थी कि टीम ने ला लीगा खिताब और चैंपियंस लीग का खिताब जीता था।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Defending champions France star Karim Benzema ruled out of FIFA WC with injury
करीम बेंजेमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड करीम बेंजेमा चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन ने रविवार को कहा कि बेंजेमा थाई (जांघ) इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें यह चोट ट्रेनिंग के दौरान लगी।
विज्ञापन

कोच डिडिएर डेस्चैंप्स ने कहा- मैं बेंजेमा के लिए बहुत दुखी हूं। उन्होंने इस  वर्ल्ड कप को अपना गोल बनाया था। हालांकि, इस चोट के बावजूद मुझे अपनी टीम पर पूरा विश्वास है। हम हमारे सामने मौजूद चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Benzema injured on return to full training for France | Qatar World Cup  2022 News | Al Jazeera
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलोन डी'ओर विजेता फुटबॉलर पिछले कुछ समय से मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जूझ रहे थे। शनिवार को समस्या ज्यादा होने पर उन्हें ट्रेनिंग सेशन से दूर रहना पड़ा था। 2018 फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन फ्रांस को इस वर्ल्ड कप से पहले लगा यह पांचवां बड़ा झटका है। इससे पहले टीम के स्टार मिडफील्डर एनगोलो कान्टे और पॉल पोग्बा, एनकुकू और डिफेंडर किम्पेम्बे बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

बेंजेमा ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में उन्होंने अपने क्लब रियल मैड्रिड के लिए 44 मैचों में 46 गोल दागे थे। यही वजह थी कि टीम ने ला लीगा खिताब और चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। बेंजेमा पिछली बार 2014 फीफा वर्ल्ड कप में खेले थे और फ्रांस के टॉप गोल स्कोरर रहे थे। हालांकि, बेंजेमा 2018 फीफा वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं थे।

World Cup 2022: Karim Benzema's tough luck with the France National Team  over the years | Marca

2016 में उन्हें फ्रांस की टीम से बाहर किया गया था। 2018 फीफा वर्ल्ड कप के बाद बेंजेमा नेशनल टीम में लौटे और अब तक फ्रांस के लिए 16 मैचों में 10 गोल दाग चुके हैं। फ्रांस को ग्रुप-डी में रखा गया है। टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed