फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022: By defeating New Zealand, Costa Rica qualified for the World Cup, 32 teams of the tournament completed

FIFA World Cup: न्यूजीलैंड को हराकर कोस्टारिका ने विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई, टूर्नामेंट की 32 टीमें पूरी

Wed, 15 Jun 2022 09:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

इस जीत के साथ उत्तर अमेरिकी टीम कोस्टारिका ने छठी बार विश्व कप में खेलने का हक हासिल किया। इससे पहले यह टीम 1990, 2002, 2006, 2014 और 2018 में फीफा विश्व कप खेल चुकी है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: By defeating New Zealand, Costa Rica qualified for the World Cup, 32 teams of the tournament completed
कोस्टारिका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोस्टारिका मंगलवार की देर रात अंतिम क्वालिफाइंग प्ले ऑफ में न्यूजीलैंड को 1-0 से हराकर कतर में इस साल नवंबर माह में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 32वीं और अंतिम टीम बन गई। कोस्टारिका के लिए जोएल कैंपबेल (तीसरे मिनट में) ने एकमात्र गोल किया। उन्होंने इस बढ़त को पूरे मैच में बनाकर रखा।
विज्ञापन


हालांकि, न्यूजीलैंड ने 39वें मिनट में गोल किया, जिसे वार (वीडियो रेफरल) की ओर से खारिज कर दिया गया। कोस्टारिका ग्रुप ई में जर्मनी, स्पेन, जापान के साथ शामिल हुआ है। न्यूजीलैंड ने मैच का अंत 10 खिलाड़ियों के साथ किया। कोस्टा बारबारूज को फाउल के कारण लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


चार साल पहले रूस विश्व कप में भी खेली थी कोस्टारिका
इस जीत के साथ उत्तर अमेरिकी टीम कोस्टारिका ने छठी बार विश्व कप में खेलने का हक हासिल किया। इससे पहले यह टीम 1990, 2002, 2006, 2014 और 2018 में फीफा विश्व कप खेल चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड 1982 और 2010 के बाद विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोस्टारिका के कोच लुइस फर्नांडो ने मैच के बाद कहा कि उन्हें जल्दी स्कोर करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने भुना लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक इस बढ़त को बनाकर रखा। कोस्टारिका की टीम पहली बार फीफा विश्व कप में 1990 में खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed