फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 uruguay vs france quarter finals live updates

फ्रांस ने रचा इतिहास, दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sat, 07 Jul 2018 07:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 uruguay vs france quarter finals live updates
फ्रांस बनाम उरुग्वे

फ्रांस ने शुक्रवार को दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को हराकर फीफा विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से करारी मात दी। फ्रांस की तरफ से पहला गोल राफेल वरान ने 40वें मिनट में किया, जबकि दूसरे हाफ के 61वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने शानदार गोलकर फ्रांस को 2-0 से बढ़त दिलाते हुए शानदार जीत दिलाई। इसके साथ ही फ्रांस ने 12 साल बाद फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, दो बार की चैंपियन उरुग्वे का सफर यहीं समाप्त हो गया। 

विज्ञापन


एक बार की चैंपियन फ्रांस और दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के बीच खेले गए मुकाबले में पहले हाफ का खेल शुरुआत के 10 मिनट तक उरुग्वे के नाम रहा, लेकिन अगले 20 के बाद के बाद से फ्रांस की टीम उरुग्वे पर हावी होने लगी और पहले हाफ के 40वें मिनट में राफेल वरान ने एंटोनी ग्रीजमैन की फ्री किक पर बेहतरीन हेडर लगाकर शानदार गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे हाफ में फ्रेंच टीम पूरी तरह से उरुग्वे के डिफेंस पर हावी होती नजर आई और इसी बीच 61वें मिनट में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमैन ने शानदार शॉट लगाया, पर उरुग्ले के गोलकीपर ने बहुत बड़ी चूक हो गई और इसके साथ ही फ्रांस, उरुग्वे पर 2-0 की बढ़त बना ली। गोलकीपर ने अपने पंजों के जरिए गेंद को रोकन की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथों से टकराती हुई गोलपोस्ट के अंदर चली गई और प्रांस टीम को 2-0 की बढ़त मिली। यहां से दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को निराशा होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2006 के बाद फिर से फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाई। 2006 विश्व कप में फाइनल तक पहुंचे थे लेकिन वहां इटली की टीम ने उन्हें मात दे दी थी। इस बार उनका छठा विश्व कप सेमीफाइनल होगा। फ्रांस ने साल 1998 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। बता दें कि फीफा विश्व कप में फ्रांस ने उरुग्वे को पहली हराने में सफल रहा है। फ्रांस और उरुग्वे की टीमें अब तक कुल आठ बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से दो बार उरुग्वे ने जीत हासिल की है और दो बार फ्रांस जीता है। चार मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। अगली स्लाइड में जानिए लाइव मैच का रोमांच और वीडियोः

fifa world cup 2018 uruguay vs france quarter finals live updates
ग्रीजमैन
लाइव अपडेट्सः

फुलटाइमः स्कोर- फ्रांस 2ः उरुग्वे 0

 


 



90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म। 5 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।

-फैक्टः उरुग्वे ने पिछले 16 विश्व कप में जब भी पहला गोल खाया है, उसको जीत नहीं मिली है। 13 हारे और 3 मैच ड्रॉ रहा है। 1966 में उन्होंने फ्रांस को 2-1 से हराया था।

80 मिनटः
दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में सिर्फ 10 मिनट का समय बचा है। 

-फैक्टः 2006 के बाद एंटोनी ग्रीजमैन पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप के नॉक आउट राउंड में गोल किया है। इससे पहले साल 2006 में पैट्रिक वियरा ने एक गोल और एक एजिस्ट किया था।

-फैक्टः वर्ल्ड कप के इतिहास में उरुग्वे को कभी नहीं हरा सकी है फ्रांस की टीम, लेकिन आज ऐसा ही लग रहा है कि फ्रांस इतिहास रचने से कुछ ही कदम दूर है। आज की विजेता को मिलेगा सेमीफाइनल का पहला टिकट।

67 मिनटः
म्बाप्पे और रॉड्रिगेज को येलो कार्ड दिखाया गया।

61 मिनटः स्कोर- फ्रांस 2ः उरुग्वे 0

61 मिनटः ...और ये गोल। फ्रांस को मिली 2-0 की बढ़त। एंटोनी ग्रीजमैन के द्वारा बॉक्स के बाहर से लगाया गया लांग रेंज का शॉट उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा ठीक से रोग नहीं पाए।

 



-पहला हाफ फ्रांस के नाम रहा। क्या दूसरे हाप में दो बार की विश्व चैंपियन फ्रांस के गोल की बराबरी कर पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। 

47 मिनटः
फ्रांस को फ्री किक मिली। मगर इस बार कोई फायदा नहीं।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

हाफ टाइमः स्कोर स्कोर- फ्रांस 1ः उरुग्वे 0

पहले हाफ का स्टेट्स

पोजेशन

उरुग्वे 42 %, फ्रांस 58%

गोल एटैम्प्ट्स
उरुग्वे- ऑफ टारगेट 3, ऑन टारगेट 4
फ्रांस- ऑफ टारगेट 4, ऑन टारगेट 2

कॉर्नर्स
उरुग्वे 2, फ्रांस 2

फाउल्स
उरुग्वे 7, फ्रांस 9

येलो कार्ड

दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को येलो क्राड दिखाया गया।

45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 3 मिनट और जोड़ा गया है।

40 मिनटः गोल (राफेल वरान 40') स्कोर- फ्रांस 1ः उरुग्वे 0

 


40 मिनटः... और ये गोल। फ्रांस की तरफ से राफेल वरान ने एंटोनी ग्रीजमैन की फ्री किक पर बेहतरीन हेडर लगाकर शानदार गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
 

38 मिनटः उरुग्वे के खिलाड़ी रोड्रिगो बेंटानकर को फाउल कराने के लिए येलो कार्ड दिखाया गया। फ्रांस को फ्री किक मिली।

35 मिनटः उरुग्वे के पास गोल करने करने का शानदार मौका था। मटिस वेसीनो ने अच्छा शॉट लगाया लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ने गेंद का अच्छा बचाव किया।

32 मिनटः फ्रांस के खिलाड़ी लुकास हर्नांडेज को येलो कार्ड दिखाया गया। उरुग्वे को फ्री किक मिली, पर इस किक का लाभ नहीं उठा पाए।

30 मिनटः 30 मिनट का खेल लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों ही टीमें अभी तक गोल करने में नाकाम रही है। पहले हाप का खेल समाप्त होने में सिर्फ 15 मिनट का समट बचा है। अब यह देखना होगा की पहले हाफ में दोनों में कौन सी टीम बढ़त बना पाती है।

-- ये दोनों टीम अंडर-20 विश्व कप में आमने-सामने हुई थी, जिसमें फ्रांस ने उरुग्वे को पेनल्टी के जरिए 4-1 से हराया था। उस मैच में पोगबा ने पहला पेनलिटी गोल किया था और उन्हें मैन ऑफ टूर्नामेंट चुना गया था।

21 मिनटः फ्रांस को कॉर्नर मिला पर इस कॉर्नर को वह भुना नही सके।

14 मिनटः फ्रांस के पास गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह मौके को सही तरीके से भुना नहीं पाए। म्बाप्पे के पास गेंद थी उन्होंने हेडर के जरिए अच्छा शॉट लगाया पर गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई।

7 मिनटः उरुग्वे को फ्री किक भी मिली। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिला।

-इस मुकाबले में उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी कवानी नहीं खेल रहे हैं। उनके बदले में स्टुअनी को मैदान पर उतारा गया है। स्टुअनी के नाम टॉप 5 यूरोपियन लीग में सबसे ज्यादा हेडेड गोल दर्ज हैं और 10 गिरोना के लिए ।

5 मिनटः उरुग्वे ने अच्छी शुरुआत की है। कवानी के ना होने के बावजूद उन्होंने अबी से ही प्रांस पर आक्रमण करना शुरू कर दिया है। सुआरेज और स्टुअनी लगातार मौका बनाने के फिराक में दिख रहे हैं।

1 मिनटः किक हो चुका है।

- दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।

- नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।


दोनों टीमें इस प्रकार हैः   

उरुग्वेः फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन कैसर्स, जोस मारिया गिमेनेज, डिएगो गॉडिन, डिएगो लक्सल्ट, नाहिटन नांडेज,लुकास टोररेरा, मतिस वेसीनो, रोड्रिगो बेंटानकर, लुइस सुआरेज और क्रिस्टियन स्टुअनी।

फ्रांसः  ह्यूगो लोरिस, बेंजामिन पावर्ड, राफेल वरान, सैमुअल उम्तीती, पॉल पोग्बा, एंटोनी ग्रीजमैन, ओलिवियर गेरार्ड, कीलियन म्बाप्पे, कोरेंटिन तोलिसो, एनगोलो कांते, लुकास हर्नांडेज।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed