फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 nigeria vs argentina match 39 live updates

NGAvARG: मेसी के दम पर अंतिम-16 में पहुंची अर्जेंटीना, नाइजीरिया को दी 2-1 से मात

Wed, 27 Jun 2018 01:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 nigeria vs argentina match 39 live updates
मेसी

दो बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 39वें मुकाबले में नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम -16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल लियोनेल मेसी ने 14वें मिनट में जबकि दूसरा गोल मार्कोस रोजो ने 87वें मिनट में किया। वहीं, नाइजीरिया की तरफ से पहला गोल विक्टर मोसेज ने 51वें मिनट में किया। इस मुकाबले में अर्जेंटीना की राह कठिन लग रही थी, लेकिन मेसी की शुरुआती गोल ने टीम की उत्साह को और बढ़ा दिया। इस मुकाबले में पूरी दुनिया की निगाहें मेसी पर टिकी थी। इस मैच में मेसी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और शुरुआती गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

विज्ञापन


पहले हाफ के शुरुआत में ही जिसका इंतजार था वह पूरा हो गया। पूरी दुनिया की नजरें जिस खिलाड़ी पर टिकी थी, उसने कमाल कर दिया। दरअसल लियोनेल मेसी ने 14वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को उम्मीद कि किरण जगा दी। अर्जेंटीना के करोड़ों फैंस बेसब्री से उनके गोल का इंतजार कर रहे थे। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनेल मेसी ने इस विश्व कप सीजन का अपना पहला गोल दागे।  
विज्ञापन


पहले हाफ में मिली 1-0 की बढ़त के बाद अर्जेंटीना दूसरे गोल करने के लिए काफी मशक्कत करती रही लेकिन पहला हाफ 1-0 की बढ़त के साथ खत्म हुआ। मगर, दूसरे हाफ के में मस्चरानो ने विक्टर मोसेस को फाउल कराने की कोशिश की, जिस कारण उसने पेनल्टी की मांग की। जेवियर मस्चरानो के एक फाउल पर नाइजीरिया को तोहफे के रूप में पेनल्टी मिल गई, जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने 51वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों ही टीम इस मुकाबले में बढ़त के लिए प्रयास करती रही लेकिन 87वें मिनट में मार्कोस रोजो ने शानदार गोल करते हुए अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिला दी और ये मुकाबला अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत कर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली। अगली स्लाइड में जानिए मैच का लाइव रोमांच और वीडियोः

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली स्लाइड में जानिए मैच का लाइव रोमांच और वीडियोः

fifa world cup 2018 nigeria vs argentina match 39 live updates
मेसी



अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से दी मात
 




फुलटाइम स्कोरः नाइजीरिया 1 ः अर्जेंटीना 2

90 मिनट का खेल समाप्त...4 मिनट का इंजरी समय जोड़ा गया है।

87 मिनटः ...और ये गोल। दूसरा हाफ होने से ठीक 3 मिनट पहले रोजो ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त बनाई। एक बार फिर अर्जेंटीना की उम्मीदें अंतिम -16 में पहुंचने की हो गई है।

 


84 मिनटः नाइजीरिया को फ्री किक मिली, लेकिन गोल करने से नाकाम रहे।

82 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने महज 8 मिनट बाकी है। अर्जेंटीना को बढ़त लेने के लिए कुछ करना होगा।

80 मिनटः अर्जेंटीना के पास गोल करने का बेहद शानदार मौका था, टैगलियाफिको ने शानदार शॉय लगाया लेकिन गेंद गोलगोल पोस्ट से बाहर निगल गई।

70 मिनटः नाइजीरिया के पास गोल करने का बेहद शानदार मौका था, लेकिन चूक गए। मुसा ने इगालो को पासिंग दी। वहीं, इगालो ने एंडीडी को पासिंग दी, जिन्होंने 20 यार्ड से गोलपोस्ट पर शॉट लगाया, लेकिन गेंद बार के उपर से निकल गई।

- अर्जेंटीना को अंतिम-16 में पहुंचने के लिए हर हाल यह मुकाबला जीतना होगा। नहीं, यहीं से अर्जेंटीना का सफर विश्व कप से खत्म।

61 मिनटः
अर्जेंटीना ने अपनी टीम में बदलाव किया है। पेरेज की जगह पवेन को मैदान पर बुलाया गया है।

51 मिनटः गोल (विक्टर मोसेज 51')

51 मिनट...और ये पेनल्टी गोल। मोसेज ने पेनल्टी के जरिए शानदार गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर किया।

 



50 मिनटः मस्चरानो ने विक्टर मोसेस को फाउल कराने की कोशिश की, जिस कारण उसने पेनल्टी की मांग की।

दूसरे हाफ का खेल शुरू

पहले हाफ तक स्कोर- नाईजीरिया 0ः अर्जेंटीना 1


-सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम 100 वां स्टेडियम है जहां लियो मेसी ने अर्जेंटीना या बार्सिलोना के लिए गोल किया है।

-अर्जेंटीना ने जब भी विश्व कप के किसी मैच में पहले हाफ में बढ़त हासिल की, 30 में से 29 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही है। विश्व कप के किसी मैच में बढ़त हासिल करने के बावजूद अर्जेंटीना को सिर्फ 1930 में एक मात्र 4-2 से हार मिली थी और वह भी उरुग्वे के खिलाफ।

 


 


45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 2 मिनट और जोड़ा गया है।

-लियोनेल मेंसी इस विश्व कप का 100वां गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।


35 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज 15 मिनट का खेल बचा है। अर्जेंटीना फुल नियंत्रण में दिख रही है, जबकि नाइजीरिया पर दबाव है। वह पहले हाफ में अर्जेंटीना के गोल की बराबरी करने की पूरी कोशिश करना चाहेगी।

32 मिनटः अर्जेंटीना को मिला फ्री किक। फ्री किक में मेसी ने शॉट मारा लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकराकर बाहर निकल गई।

31 मिनटः डी मारिया गोल स्कोरिंग पोजिशन में जा रहे थे लेकिन नाइजीरिया के खिलाड़ी बलोगन ने मारिया को फाउल करा दिया। इस कारण रेफरी ने उन्हें येलो कार्ड दिखाया।

- मेसी ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल किया हो।

18 मिनटः
डी मारिया ने फ्री किक हासिल की, लेकिन फ्री किक काफी उंचा था।

-आखिरी मेसी ने इस विश्व कप में अपना पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिला ही दी। हालांकि, पूरी दुनिया की निगाहें  इस मुकाबले में मेसी पर थी। 14वें मिनट में उन्इहोंने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल से टीम का काफी बढ़ गया है। 

स्कोर- नाइजीरिया 0ः अर्जेंटीना 1

14 मिनटः गोल (लियोनेल मेसी 14')

 

 



14 मिनटः ...और ये गोल। लियोनेल मेसी ने दागा शानदार गोल। अर्जेंटीना को मिली 1-0 की बढ़त। बनेगा ने गेंद को अपने कब्जे में लिया और मेसी को बेहतरीन पासिंग दी। मेसी ने गेंद को नियंत्रित करके शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाया।

12 मिनटः नाइजीरिया के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने उसे नाकाम कर दिया।

7 मिनटः
अर्जेंटीना के पास गोल करने का अच्छा मौका था। गेंद पेनल्टी क्षेत्र से गेंद को लेकर टैगलियाफिको ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद बाहर निकल गई। 

1 मिनटः
नाइजीरिया ने किक ऑफ किया।

-किक शुरू हो चुका है।

-अर्जेंटीना के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है। आज अर्जेंटीना के साथ-साथ लियोनेल मेसी की किस्मत का फैसला भी है।

-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।


-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

टीमें इस प्रकार हैंः

नाइजीरियाः  उजोहो, ओमेरूओ, बलोगुन, इकोंग; मोसेज, एटेबो, एनडीडी, मिकेल, इडोवु, मूसा, इहेनाचो।



अर्जेंटीनाः अरमानी, मर्काडो, ओटामेंडी, रोजो,  टैगलियाफिको,  पेरेज, मस्चरानो, बनेगा, डी मारिया, मेसी,हिगुएन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed