फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 brazil vs mexico match 53 live updates

BRAvMEX: ब्राजील ने मेक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Mon, 02 Jul 2018 11:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 brazil vs mexico match 53 live updates
ब्राजील बनाम मैक्सिको

पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। वहीं, दूसरे हाफ के 51वें मिनट में नेमार ने शानदार गोल दागकर ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई, जबकि 88वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी रोबर्टो फिरमिनो ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाते हुए जीत दिलाई। ब्राजील का अगला मुकाबला अब जापान या बेल्जियम के खिलाफ शुक्रवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन


इस मैच में पहला हाफ गोलरहित रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने की तमाम कोशिशें की लेकिन ब्राजील ने यहां गेंद पर नियंत्रण के साथ-साथ ऑन टारगेट शॉट जड़ने में भी अपना दबदबा बनाया। मैच के 51वें मिनट में नेमार के गोल के साथ इसका फायदा भी उन्हें मिल गया। 51वें मिनट में विलियन के पास को जीजस जब संभाल नहीं सके तो नेमार ने इस पर कोई चूक नहीं की और गेंद को गोलपोस्ट में भेदकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। नेमार ने विश्व कप में सबसे कम 38 शॉट मारते हुए 6 गोल दागे। वहीं, लियोनेल मेसी ने इसके लिए 67 शॉट जमाए, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 74 शॉट्स में 6 गोल दागने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


मैच के 59वें मिनट में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी केसेमीरो को येलो कार्ड दिखाया गया जबकि अगले ही मिनट मेक्सिको ने अपने स्टार खिलाड़ी जेवियर हर्नान्डेज को बाहर बुलाते हुए उनकी जगह राउल जिमिनेज को अंदर भेजने का फैसला किया। इसके बाद ब्राजील ने अपना डिफेंस मजबूत रखा और मेक्सिको को अपने बॉक्स से दूर रखने का प्रयास जारी रखा लेकिन 88वें मिनट में ब्राजील के स्थानापन्न खिलाड़ी रोबर्टो फरमीनो ने शानदार गोल करते हुए मेक्सिको पर 2-0 की बढ़त बना ली। इसके साथ ही पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने 16वीं बार फीफा विश्व के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। अगली स्लाइड में देखिए मैच का लाइव रोमांच और वीडियोः

विज्ञापन
विज्ञापन

fifa world cup 2018 brazil vs mexico match 53 live updates
ब्राजील बनाम मैक्सिको
स्कोर- ब्राजील 2 मैक्सिको 0

फुलटाइम स्कोर- ब्राजील 2ः मैक्सिको 0

 


88 मिनटः ...और ये गोल। ब्राजील के स्थानापन्न खिलाड़ी रोबर्टो फरमीनो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
 


85 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में केवल 5 मिनट का समय बचा है।

-मैक्सिको लगातार सातवीं बार विश्व कप के नॉकआउट चरण से बाहर (1994, 1998,2002, 2006, 2010, 2014 और 2018) हुआ।  वहीं, 16वीं बार फीफा विश्व में अपनी जगह बनाई।

-विश्व कप में मैक्सिको कभी भी ब्राजील को हरा नहीं पाई है।

- नेमार ने विश्व कप में सबसे कम शॉट मारते हुए 6 गोल दागे। लियोनेल मेसी ने इसके लिए 67 शॉट जमाए, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 74 शॉट्स में 6 गोल दागन में सफल रहे थे।



60 मिनटः
पॉलिन्हों को येलो कार्ड दिखाया गया।

-विलियन ने पेनल्टी एरिया में ड्राइव किया और गोल के सामने मौजदू अपनी टीम के खिलाड़ियों को पास किया और उस क्यू में नेमार दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने स्लाइड लगाकर गेंद को सीधे गोलपोस्ट में भेद दिया।

51 मिनटः ...और ये गोल। नेमार ने 51वें मिनट में शानदार गोल कर ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई।
 



48 मिनटः नेमार ने कॉर्नर जीता, लेकिन मौके को भुना नहीं पाए।

46 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू। मैक्सिको ने अपने टीम में बदलाव किया है।

स्कोर- ब्राजील 0ः मैक्सिको 0

 

पहले हाफ का स्टैट्स
पोजेशन- दोनों टीमों को बराबर पोजेशन मिले।

गोल एटैम्प्ट्स
ब्राजील- ऑफ टारगेट 2  ऑन टारगेट्स 2
मैक्सिको- ऑफ टारगेट 6  ऑन टारगेट्स 3

कॉर्नर
ब्राजील 3, मैक्सिको 3
फाउल
ब्राजील 4, मैक्सिको 9

येलो कार्ड
दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया गया।

ब्राजील- फिलिप लुइस
मैक्सिको-अल्वारेज


-पहला हाफ का खेल खत्म हो चुका है और दोनों ही टीम बढ़त हासिल करने में नाकाम रही। इस मुकाबले में दोनों टीमों को कई मौके मिले थे, लेकिन मौके का फायदा उठा नहीं पाए। अब यह देखना होगा कि दूसरे हाफ में कौन सी टीम पहले बढ़त बना पाती है।

45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 

43 मिनटः
पहले हाप का खएल खत्म होने के कगार पर है लेकिन अभी तक कोई गोल नहीं।

42 मिनटः ब्राजील के खिलाड़ी फिलिप लुइस को येलो कार्ड दिखाया गया। मैक्सिको को मिली फ्री किक लेकिन कोई फायदा नहीं।

41 मिनटः ब्राजील को मिला कॉर्नर लेकिन कोई सफलता नहीं।

39 मिनटः पहला येलो कार्ड। नेमार को फाउल कराने के लिए मैक्सिको के खिलाड़ी अल्वारेज को येलो कार्ड दिखाया गया। ब्राजील को फ्री किक मिली। नेमार ने शॉट लगाया लेकिन बॉल गोलपोस्ट के बगल से निकलकर बाहर निगल गई।

35 मिनटः अभी तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों को बराबर के पोजेशन मिले हैं, लेकिन पहले 20 मिनट तक मैक्सिको ब्राजील पर काफी हावी रही, फिर अगले 10 मिनट में ब्राजील ने मौके बनानने शुरू किए लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

34 मिनटः ब्राजील को कॉर्नर मिला लेकिन कोई सफलता नहीं।

30 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 15 मिनट का समय बचा है। पहले 25 मिनट तक मैक्सिको, ब्राजील पर हावी रही उसके बाद ब्राजील में मौके बनाना शुरू किया। अभी तक दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई है।

29 मिनटः मैक्सिको के खिलाड़ी कार्लोस बेला के पाले में गेंद थी, उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में दागने की कोशिश की लेकिन गेंद बाहर चली गई।

25 मिनटः नेमार को पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन नाकामयाब रहे।

-- 12 जून 2016 को कोपा कप अमेरिका में पेरू से हारने के बाद से अभी तक ब्राजील ने लगातार 15 मुकाबले जीते है।
 
21 मिनटः मैक्सिको लगातार ब्राजील पर दबाव बना रही है। यहा मैक्सिको के पास गोल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह इस मौके को भुनाने में सफल नहीं हो सके।

16 मिनटः ब्राजील को मिला पहला कॉर्नर लेकिन मौका को भुनाने में नाकाम रहे।

14 मिनटः मैक्सिको इस मुकाबले में अब पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील पर हावी नजर आ रही है। वह लगातार आक्रमण करने की कोशिश कर रही है लेकिन ब्राजील के पास वो रिदम नहीं दिख रही है।

12 मिनटः मैक्सिको को फिर कॉर्नर मिला लेकिन कोई सफलता नहीं।

10 मिनटः दोनों टीमें शानदार आक्रमण कर रही है। यहां मैक्सिको ने शानदार मौका बनाने की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के खिलाड़ी ने उसे नाकाम कर दिया।

7 मिनटः नेमार ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन मौके को भुना नहीं पाए।

2 मिनटः मैक्सिको को कॉर्नर मिला, लेकिन ब्राजील के खिलाड़ी ने इसे नाकाम कर दिया।

1 मिनटः किक हो चुका है और मुकाबला शुरू।

- राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।

- दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी है।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

टीमें इस प्रकार हैंः-


ब्राजीलः एलिसन, फगनेर, थियागो सिल्वा, मिरांडा, फिलिप लुइस, पॉलिन्हो, कैसीमेरो, विलियन, कोटिन्हों, नेमार, गेब्रियल जेसस।

मेक्सिको: ओचोआ, अल्वारेज, अयला, साल्सेडो, गैलार्डो, हेरेरा, मार्केज, गार्डडो, वेला, हर्नान्डेज, लोजानो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed