फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Women's World Cup: Nigeria made it to the last-16, drew with Ireland; First win for Zambia

FIFA Women's World Cup: नाइजीरिया ने बनाई अंतिम-16 में जगह, आयरलैंड से खेला ड्रॉ; जांबिया को मिली पहली जीत

Mon, 31 Jul 2023 10:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

विश्व की 40वें नंबर की टीम नाइजीरिया अपने ग्रुप के तीनों मैंच हारी नहीं है। साथ ही उसने सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त भी दी थी। पहले हाफ में दोनों टीमों को गोल करने के मौके मिले, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
FIFA Women's World Cup: Nigeria made it to the last-16, drew with Ireland; First win for Zambia
नाइजीरिया की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाइजीरिया की टीम ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ गोलरहित (0-0) ड्रॉ खेलकर महिला फुटबॉल विश्व कप के अंतिम-16 में जगह बनाई। नाइजीरिया ग्रुप-बी में सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, आयरलैंड पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहा है और उसे पहली बार एक अंक मिला।
विज्ञापन


विश्व की 40वें नंबर की टीम नाइजीरिया अपने ग्रुप के तीनों मैंच हारी नहीं है। साथ ही उसने सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त भी दी थी। पहले हाफ में दोनों टीमों को गोल करने के मौके मिले, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। आयरलैंड की कैटी का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से चला गया। नाइजीरिया के पास 52वें मिनट में गोल करने का मौका था, लेकिन आयरलैंड की गोलकीपर कोर्टनी ब्रॉसनन ने गोल होने नहीं दिया।
विज्ञापन


जापान ग्रुप-सी में शीर्ष पर
वेलिंगटन में हुए मैच में जापान ने पहले हाफ में तीन गोल दागकर ग्रुप-सी में स्पेन को 4-0 से हरा दिया। जापान ग्रुप में शीर्ष पर रहा। जापान के लिए हिनाता मियाजावा (12वें और 40वें मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि रिको उकी (29वें मिनट) और मिना तनाका (82वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। दोनों टीम पहले ही अंतिम-16 में जगह पक्की कर चुकी हैं। जापान ने लगातार चौथी जबकि स्पेन ने लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की। कोस्टारिका के खिलाफ 3-0 की जीत से स्पेन बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर था। जापान अंतिम-16 में शनिवार को ग्रुप-ए के उप-विजेता नॉर्वे से भिड़ेगा, जबकि स्पेन को इसी ग्रुप के विजेता स्विट्जरलैंड की चुनौतियों का सामना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांबिया को मिली पहली जीत, कोस्टारिका को हराया
जांबिया ने कोस्टारिका को 3-1 से हराकर महिला विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। दोनों टीमें नॉकआउट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। जांबिया के लिए पहला गोल दो मिनट 11वें सेकंड में लुशोमो एमवीबा ने किया जो टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल है। बारबरा बांडा ने 31वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। कोस्टारिका के लिए एकमात्र गोल 47वें मिनट में मेलिसा हेरेरा ने किया। रशेल (90+3वें मिनट) ने जांबिया के लिए तीसरा गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed