फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Women's World Cup: Lauren leads England to victory over Denmark, South Africa gets first point

FIFA Women's World Cup: लॉरेन ने इंग्लैंड को दिलाई डेनमार्क पर जीत, दक्षिण अफ्रीका को पहली बार मिला अंक

Fri, 28 Jul 2023 11:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jul 2023 11:50 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ महिला फुटबाल विश्वकप में ग्रुप मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में पहली बार अंक हासिल करने में सफल रहा।

विज्ञापन
FIFA Women's World Cup: Lauren leads England to victory over Denmark, South Africa gets first point
इंग्लैंड बनाम डेनमार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉरेन जेम्स के एकमात्र गोल की मदद से यूरोपियन विजेता इंग्लैंड ने शुक्रवार को महिला फुटबाल विश्वकप के मुकाबले में डेनमार्क को 1-0 से हराया। जेम्स ने मैच के छठे मिनट में ही बॉक्स के अंदर से गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रखी। इंग्लैंड की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने हैती को हराया था। इंग्लैंड की केइरा वाल्श को पहले हाफ में घुटने में चोट लग गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, डेनमार्क की स्थानापन्न खिलाड़ी एमेली वांग्सगार्ड बराबरी का गोल करने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन इंग्लैंड ने उन्हें रोककर मैच अपने नाम कर लिया। इस फॉरवर्ड ने ग्रुप-डी के शुरुआती मैच में चीन के खिलाफ 90वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत से इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में नॉर्वे के लगातार 15 मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम इस जीत से ग्रुप-डी से अगले दौर में पहुंचने के करीब भी पहुंच गया है और अब अंतिम ग्रुप मैच में उसका सामना चीन से होगा जबकि डेनमार्क की भिड़ंत पर्थ में हैती से होगी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने अर्जेंटीना से खेला ड्रॉ
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ महिला फुटबाल विश्वकप में ग्रुप मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में पहली बार अंक हासिल करने में सफल रहा। दोनों टीमों को ग्रुप-जी में एक-एक अंक मिला। उसे 2019 विश्वकप में ग्रुप चरण के हर मैच में शिकस्त मिली थी। अर्जेंटीना ने पांच मिनट के अंदर दो गोल किए। सोफिया ब्राउन ने 74वें और रोमिना नुनेज ने 79वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए गोल दागे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए लिंडा एम ने 30वें और थेंबी गातलाना ने 66वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed