फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA WC: Voices of protest raised on Messi's penalty, France will complain to FIFA rejecting Griezmann goal

FIFA WC: मेसी की पेनाल्टी पर उठे विरोध के सुर, ग्रीजमैन का गोल खारिज करने पर फ्रांस करेगा फीफा से शिकायत

Fri, 02 Dec 2022 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Dec 2022 01:20 PM IST
सार

एक ही दिन में वार के दो फैसलों पर जमकर बवाल मचा और यह तकनीकि अचानक आलोचनाओं के घेरे में आ गई। ज्यादातर विशेषज्ञों ने अर्जेंटीना को पोलैंड के खिलाफ वार की ओर से दी गई पेनाल्टी के फैसले को भी गलत ठहराया।

विज्ञापन
FIFA WC: Voices of protest raised on Messi's penalty, France will complain to FIFA rejecting Griezmann goal
पोलैंड के खिलाफ लियोनल मेसी पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे - फोटो : FIFA

विस्तार

फीफा विश्व कप में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) के फैसलों पर विरोध के सुर उठने लगे हैं। ट्यूनीशिया के खिलाफ अंतिम कुछ सेकंड में फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन का गोल खारिज करने के वार के फैसले के खिलाफ फ्रेंच फुटबाल फेडरेशन ने फीफा से आधिकारिक शिकायत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक ही दिन में वार के दो फैसलों पर जमकर बवाल मचा और यह तकनीकि अचानक आलोचनाओं के घेरे में आ गई। ज्यादातर विशेषज्ञों ने अर्जेंटीना को पोलैंड के खिलाफ वार की ओर से दी गई पेनाल्टी के फैसले को भी गलत ठहराया। सोशल मीडिया पर तो यहां तक लिखा गया, आखिर कर्म सामने आया, मेसी उस पेनाल्टी पर गोल नहीं कर पाए जो नहीं दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के फैसले को बदलने की मांग
France files complaint to FIFA after Griezmann goal disallowedट्यूनीशिया के खिलाफ गोल करते ग्रीजमैन (नीली जर्सी में)

फ्रेंच फुटबाल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी ओर से ग्रीजमैन के गोल को गलत तरीके से खारिज किए जाने के खिलाफ फीफा को शिकायत की जा रही है। दरअसल ग्रीजमैन ने जब गोल किया तो गेंद ट्यूनीशियाई रक्षक से टकराते हुए गोल में गई। गोल करने के बाद रेफरी ने खेल को जारी रखा और मैच समाप्ति की सीटी भी बजा दी। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था।

नियम कहते हैं कि रेफरी के खेल जारी रखने के बाद वार किसी फैसले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। लेकिन उसने ऐसा किया और रेफरी ने गोल को न सिर्फ खारिज किया बल्कि खेल को भी शुरू करा दिया। इसके बाद 40 सेकंड तक खेल हुआ, जबकि वह मैच समाप्ति की सीटी पहले ही बजा चुके थे। नतीजन फ्रांस यह मुकाबला 1-0 से हार गया। फ्रेंच फुटबाल मैच के फैसले को भी बदलने की मांग करेगा।

French federation files complaint over disallowed goal | Sports |  bakersfield.com
रेफरी ने गोल देने से इनकार किया
विज्ञापन

पोलिश गोली का हाथ लगने के दौरान गोल करने की स्थिति में नहीं थे मेसी
Astonishing Lionel Messi penalty decision another farcical Var interventionइसी घटना के बाद मेसी को पेनल्टी ऑफर किया गया था

इसी तरह अर्जेंटीना और पोलैंड के मैच के 36वें मिनट में जब गोलकीपर वोज्शिएक का हाथ मेसी के चेहरे पर लगा तब तब तक गेंद उनके सिर को पार कर चुकी थी। मेसी को हाथ जरूर लगा, लेकिन हाथ लगने के दौरान वह गोल करने की स्थिति में नहीं थे। बावजूद इसके रेफरी ने इसे वोज्शिएक का फाउल माना को अर्जेंटीना को पेनाल्टी दे दी।

सोशल मीडिया पर वार के इस फैसले के विरोध में आलोचनाओं की बाढ़ सी आ गई। रीप्ले में साफ दिखाई दे रहा था कि यह फैसला संदेहास्पद है। हालांकि वोज्शिएक ने इस फैसले के बावजूद मेसी के लेफ्ट फुटर को शानदार ढंग से रोककर न सिर्फ उन्हें गोल करने से रोका बल्कि जमकर वाहवाही भी लूटी।

Lionel Messi becomes first player to miss 2 penalties in World Cup
मेसी के पेनल्टी शॉट को पोलैंड के गोलकीपर ने रोक लिया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed