फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA WC: Cristiano Ronaldos Reaction Viral As Thousands Gather Outside Hotel To Celebrate Portugals Win

FIFA WC: पुर्तगाल की जीत के बाद होटल के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिएक्शन हुआ वायरल

Fri, 03 Jul 2026 09:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jul 2026 09:23 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। जीत के बाद टोरंटो में उनके होटल के बाहर हजारों फैंस जुटे, जिनका रोनाल्डो ने बालकनी से अभिवादन किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
FIFA WC: Cristiano Ronaldos Reaction Viral As Thousands Gather Outside Hotel To Celebrate Portugals Win
रोनाल्डो के होटल के बाहर उमड़े प्रशंसक - फोटो : Ronaldo (instagram)

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। इस रोमांचक जीत के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

होटल के बाहर जुटे हजारों फैंस
पुर्तगाल की जीत के बाद टोरंटो में रोनाल्डो के होटल के बाहर हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। रोनाल्डो होटल की बालकनी में आए, जहां उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर और इशारों के जरिए फैंस का अभिवादन किया। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पल की तस्वीर साझा करते हुए केवल एक शब्द लिखा, टोरंटो।

View this post on Instagram

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)


विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
इस मुकाबले में रोनाल्डो ने इतिहास रचते हुए फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 41 वर्ष 147 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।इससे पहले यह रिकॉर्ड लियोनेल मेसी के नाम था, जिन्होंने 39 वर्ष की उम्र में विश्व कप नॉकआउट मैच में गोल किया था।

विश्व कप नॉकआउट में पहला गोल
दिलचस्प बात यह है कि रिकॉर्ड छठा फीफा विश्व कप खेल रहे रोनाल्डो का यह विश्व कप नॉकआउट चरण में पहला गोल भी है। उन्होंने मैच के 67वें मिनट में वीएआर समीक्षा के बाद मिले पेनल्टी किक को गोल में बदलकर पुर्तगाल को बराबरी दिलाई। इससे पहले क्रोएशिया के लिए इवान पेरीसिच ने पहला गोल किया था।

प्लेयर ऑफ द मैच बने रोनाल्डो
पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उनके अनुभव और नेतृत्व ने पुर्तगाल की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मैच का हाल
  • क्रोएशिया ने इवान पेरीसिच के गोल से बढ़त बनाई।
  • 67वें मिनट में वीएआर के जरिए पेनल्टी मिलने पर रोनाल्डो ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
  • इसके बाद पुर्तगाल ने विजयी गोल दागकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।
  • क्रोएशिया के दो गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए, जिनमें स्टॉपेज टाइम में किया गया संभावित बराबरी का गोल भी शामिल था।
  • इस जीत के साथ पुर्तगाल ने राउंड ऑफ-16 में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला स्पेन से होगा।

मोड्रिच के विश्व कप करियर का अंत?
यह मुकाबला क्रोएशिया के दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच के संभावित अंतिम विश्व कप मैच के रूप में भी याद किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अभी आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed