फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA WC 2022: Japan team lost to Costa Rica for the first time, Costa Rica also in last 16 race

FIFA WC 2022: पहली बार कोस्टारिका से हारी जापान की टीम, कोस्टारिका भी अंतिम 16 की रेस में

Mon, 28 Nov 2022 10:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

कोस्टारिका की टीम को आठ साल बाद विश्वकप में जीत मिली है। इस टीम ने पहली बार जापान को हराया है। इस जीत के साथ ही कोस्टारिका की टीम अंतिम 16 की रेस में शामिल हो गई है। 
 

विज्ञापन
FIFA WC 2022: Japan team lost to Costa Rica for the first time, Costa Rica also in last 16 race
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहले मैच में चार बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली जापान को कोस्टारिका ने 1-0 से पराजित कर दिया। यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है, जिसमें जापान को कोस्टारिका के हाथों हार मिली है। इससे पहले जापान ने इस देश के खिलाफ तीन मैच जीते हैं, लेकिन जब उसे जीत की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उसने मैच गंवा दिया। पूरे मैच में कोस्टारिका ने गोल पर सिर्फ एक निशाना साधा जिस पर खेल के 81वें मिनट में केयशर फुलर ने गोल किया। इस जीत के साथ कोस्टारिका भी अंतिम 16 में पहुंचने की रेस में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

2014 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था कोस्टारिका
2014 के विश्वकप में उरुग्वे, इटली जैसी टीमों को हराने के बाद इंग्लैंड से ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले कोस्टारिका की इस विश्वकप में बेहद खराब शुरुआत रही, जब उसे 2010 के विजेता स्पेन ने 7-0 के भारी अंतर से परास्त कर दिया। बावजूद इसके इस बड़ी हार से उबरते हुए उसने जापान पर जीत हासिल कर ली। यह आठ साल बाद विश्वकप में कोस्टारिका की जीत है। कोस्टारिका ने विश्वकप में एशियाई टीमों पर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। इससे पहले 2002 के विश्वकप में उसने चीन को 2-0 से परास्त किया था। अब कोस्टारिका को अपना अगला और अंतिम ग्रुप मैच जर्मनी के खिलाफ खेलना है।

जापान ने गंवाया बराबरी का मौका
पहला हॉफ स्तरहीन रहा, लेकिन दूसरे हॉफ में जापान ने हमले बोलना शुरू किए। इस बीच जापान ने अपने हॉफ में बॉक्स के बाहर गेंद पर नियंत्रण खो दिया, जिस पर ताजेदा ने कब्जा जमाया और फुलर को खूबसूरत पास दिया, जिन्होंने बॉक्स के टॉप से कोणीय राइट फुटर लगाया तो गोलकीपर गोंडा के हाथ से छूटा हुआ गोल में चला गया। हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में जापान को बराबरी का खूबसूरत मौका मिला। गोल के ठीक सामने मितोमा ने कमादा को गेंद दी, लेकिन उनकी जमीनी किक को गोलकीपर नवास ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed