{"_id":"59c16d994f1c1be4738b5715","slug":"fifa-under-17-world-cup-amarjit-to-lead-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA अंडर-17 विश्व कप: अमरजीत संभालेंगे टीम इंडिया की कमान ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA अंडर-17 विश्व कप: अमरजीत संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
india fifa
मिडफील्डर अमरजीत सिंह को आगामी फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए सर्वसम्मति से भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। कोच लुईस डि मातोस ने चार नामों का सुझाव दिया था। टीम में शामिल सभी 27 खिलाड़ियों से कागज पर कप्तान के लिए अपनी पसंद लिखने को कहा था। पहले नाम को पांच अंक, दूसरी पसंद को तीन और अंतिम पसंद को एक अंक दिया जाना था। खिलाड़ियों ने सर्वसम्मति से अमरजीत को कप्तान बनाने के लिए वोट किया।
वोटिंग में दूसरे स्थान पर रहे जितेंदर सिंह टीम के उप कप्तान होंगे। पिछले वर्ष एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में टीम की अगुवाई करने वाले सुरेश सिंह वोटिंग में तीसरे स्थान पर रहे। एआईएफएफ के एक अधिकारी ने बताया कि डिफेंडर संजीव स्टालिन को चौथा स्थान मिला।