{"_id":"59d7082a4f1c1b9e538b5ed8","slug":"fifa-u-17world-cup-suresh-singh-said-fully-ready-for-first-match-against-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U17WC: सुरेश सिंह बोले- पिता का आभारी हूं, पहले ही मैच में दिल जीत लेना चाहता हूं","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U17WC: सुरेश सिंह बोले- पिता का आभारी हूं, पहले ही मैच में दिल जीत लेना चाहता हूं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
सुरेश सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अमेरिका के खिलाफ पहले 'इम्तिहान' के लिए उसके चतुर मिडफील्डर सुरेश सिंह एकदम मुस्तैद हैं। सुरेश भारत के आक्रमण और रक्षण की अहम कड़ी हैं। सुरेश सिंह का पूरा फोकस इस समय अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल में शिरकत कर देश का मान बढ़ाने पर है।
विज्ञापन
सुरेश सिंह का कहना हैं, 'मेरा ध्यान इस समय अमेरिका के खिलाफ फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के मैच पर है। मैं अमेरिका के खिलाफ इस मैच में पूरी तरह फोकस होकर बेहतरीन प्रदर्शन करने को बेताब हूं। मैं इस मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता हूं। फुटबॉल खेलना शुरू करने से लेकर आखिरी ट्रेनिंग सत्र तक की यात्रा खासी जोरदार रही है। इस फुटबॉल यात्रा का हर क्षण खास रहा। मैं अपनी इस फुटबॉल यात्रा के कारण ही आज इस मुकाम पर हूं।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- ICC U17WC: वर्ल्ड के वो 5 स्टार फुटबॉलर्स, जिनका खेल देखने के लिए बेकरार हैं फैंस
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं अपने पिता का हमेशा आभारी रहूंगा। मेरी मां मुझे एक ऑफिसर बनाना चाहती थी, लेकिन मेरे पिता ने कारोबारी होने के बावजूद मुझे फुटबॉल चुनने की छूट दी। मेरे हिसाब से फुटबॉल खेलना भी संभवत: एक तरह से देश सेवा करना है।'
वह बताते हैं, 'अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के कारण मैं बतौर फुटबॉलर यह मुकाम हासिल कर पाया। एआईएफएफ एकेडमियों में विभिन्न फुटबॉल उस्तादों के मार्गदर्शन में मैं फुटबॉल के गुर सीख कर कदम दर कदम आगे बढ़ा। इन एकेडमियों के फुटबॉल उस्तादों ने मुझे दबाव से निपटना तो सिखाया ही, मुझे हर रोज बेहतर इंसान बनाया।'
उन्होंने कहा, 'जब मेरा भारत की फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चयन हुआ तो मेरे माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। मेरे परिवार के लिए यह एक बेहद खास पल था क्योंकि मैंने वह मुकाम पा लिया, जो पाना चाहता था। मेरे पिता को मेरी उपलब्धियों पर फख्र है ही, मेरी मां भी इस पर फूली नहीं समाती। हम सभी के यह खुशी का क्षण है।'