फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 World Cup impotants facts

फीफा अंडर-17: ये देश जीते हैं सबसे ज्यादा बार विश्व कप का खिताब

Sun, 01 Oct 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 01 Oct 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 World Cup impotants facts
फीफा अंडर 17 - फोटो : sonylijin

भारत पहली बार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करने को तैयार है। 17 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के इस विश्व कप का आयोजन 6 से 28 अक्टूबर तक भारत के छह शहरों में होगा। इस वर्ल्ड कप में 6 कन्फेडरेशन देशों (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ओसानिया, साउथ अमेरिका और कैरिबियन देश) की कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को अमेरिका के साथ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन


पढ़ेंः- FIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप:  भारतीय कोच ने कहा, ऐसा करने पर ही बन जाएंगे चैंपियन
विज्ञापन


आइये आपको बताते हैं फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ अहम बातेंः-

-इस टूर्नामेंट को पहले फीफा अंडर 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप के रूप में जाना जाता था। पहले तीन टूर्नामेंट इसी कैटेगरी में हुआ। इसके बाद 1991 से 2005 तक इसे फीफा अंडर 17 विश्व चैंपियनशिप कहा गया। मगर 2007 से इसे फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-भारत इसमें पहले कभी नहीं खेला। मगर भारत को मेजबान होने के नाते ही इसमें सीधा प्रवेश मिला है।

-इस प्रतियोगिता में 1985 से 2015 तक कुल 612 मैच खेले गये और 1859 गोल हुए। कुल मिलाकर 79 देशों को इसमें अब तक भाग लेने का अवसर मिला है।

-सबसे ज्यादा मैच ब्राजील (75) ने खेला, इसके बाद नाइजीरिया (63) और अर्जेंटीना (61) ने मैच खेले हैं।

पढ़ेंः-भारत में पहली बार जमीं फीफा की महफिल, 6 अक्टूबर को होगा दिल्ली में आगाज

विजेताओं पर एक नजर

FIFA U-17 World Cup impotants facts
india fifa
-भारत में हो रहे इस बार के टूर्नामेंट में तीन देश पहली बार भाग लेंगे। भारत के अलावा नाइजर और न्यू कालेडोनिया भी इसमें पहली बार शामिल हो रहे हैं।

-विश्व कप अंडर 17 का सबसे सफल देश ब्राजील नहीं, बल्कि नाइजीरिया है। नाइजीरिया ने इसे पांच बार जीतने के अलावा तीन बार उपविजेता होने का गौरव भी हासिल किया है। जबकि ब्राजील तीन बार विजेता और दो बार उपविजेता रहा। कुल मिलाकर अब तक 24 देश कोई न कोई पदक जीतने में सफल रहा है।

-2005 तक 16 देश इसमें भाग लेते थे, इसके बाद से 24 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

विजेताओं पर एक नजर​
वर्ष मेजबान देश विजेता उपविजेता
1985 चीन नाइजीरिया    प. जर्मनी
1987 कनाडा सोवियत संघ     नाइजीरिया
1989 स्कॉटलैंड सऊदी अरब     स्कॉटलैंड
1991 इटली घाना    स्पेन
1993 जापान नाइजीरिया     घाना
1995 इक्वाडोर घाना     ब्राजील
1997 मिस्र ब्राजील      घाना
1999 न्यूजीलैंड ब्राजील     आस्ट्रेलिया
2001 त्रिनिदाद-टोबैगो फ्रांस    नाइजीरिया
2003 फिनलैंड ब्राजील     स्पेन
2005 पेरू मैक्सिको    ब्राजील
2007 द. कोरिया नाइजीरिया     स्पेन
2009 नाइजीरिया स्विटजरलैंड    नाइजीरिया
2011 मैक्सिको मैक्सिको     उरूग्वे
2013 यूएई नाइजीरिया     मैक्सिको
2015 चिली नाइजीरिया     माली    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed