{"_id":"59dbec3d4f1c1bcc538b69d7","slug":"fifa-u-17-world-cup-eaglets-take-flight-against-turkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World Cup: माली ने तुर्की को दी करारी शिकस्त ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup: माली ने तुर्की को दी करारी शिकस्त
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
माली फुटबॉल टीम
- फोटो : FIFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले फीफा अंडर-17 विश्वकप की उपविजेता माली ने सोमवार को ग्रुप बी के मैच में तुर्की को 3-0 के अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। अपले पहले मैच में मामूली अंतर से मात खाने वाली माली ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
माली ने मैच में बेहद आक्रामक रूख अख्तियार कर रखा था। यह बात इससे जाहिर होती है कि माली की आक्रमण पंक्ति ने 29 बार तुर्की की गोल पोस्ट पर गेंद को पहुंचाने की कोशिश की लेकिन केवल तीन पर अपने प्रयास में सफल हो सके।
माली के लिए पहला गोल जेमौसा त्रावरे ने मैच के 38वें मिनट में किया। इसके बाद पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। ब्रेक में जाते हुए माली के खिलाड़ियों के चहरे पर ख़ुशी दिख रही थी। दूसरे हाफ में लसाना दिआये ने 68वें मिनट में गोल कर माली की बढ़त को दुगना कर दिया। इसके बाद भी माली की टीम ने अंत तक तुर्की की गोल पोस्ट पर निशाना साधे रखा और 86वें मिनट में कोनाटे ने गोल गोल कर माली की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
तुर्की का अगला मुकाबला पराग्वे से नवी मुंबई में होगा और माली की टीम नई दिल्ली में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।