फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA suspends All India Football Federation Durand Cup will start from today

FIFA : फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, आज से शुरू होगा डूरंड कप

Tue, 16 Aug 2022 06:32 AM IST
योगेश साहू एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 16 Aug 2022 06:32 AM IST
सार

भारतीय फुटबॉल कप्तान और अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने बीते रविवार को ही अपने साथी खिलाड़ियों से कहा था कि फीफा की भारतीय फुटबॉल को निलंबित या प्रतिबंधित करने की धमकियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप मैदान में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दें।

विज्ञापन
FIFA suspends All India Football Federation Durand Cup will start from today
football - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा के नियमों के गंभीर उल्लंघन की वजह से यह निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी ओर आज मंगलवार 16 अगस्त से कोलकाता में डूरंड कप शुरू होने जा रहा है। बंगलूरू एफसी की टीम दूसरे दिन जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी। टूर्नामेंट में 11 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में ही विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित करने की धमकी दी थी। इसके साथ ही फीफा ने अक्तूबर में होने वाले महिला अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी के अपने अधिकार भी छीन लेने की चेतावनी दी थी। यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद दी गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 अगस्त को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


छेत्री ने कहा था- फीफा की धमकी ध्यान न दें
इधर, भारतीय फुटबॉल कप्तान और अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने बीते रविवार को ही अपने साथी खिलाड़ियों से कहा था कि फीफा की भारतीय फुटबॉल को निलंबित या प्रतिबंधित करने की धमकियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप मैदान में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्तूबर से शुरू होना था अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप
अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप 11 से 30 अक्तूबर तक भुवनेश्वर, गोवा और मुंबई में आयोजित होना प्रस्तावित था। इसकी सफल मेजबानी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जवाबदेही पत्र पर हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी पहले ही दे दी थी। हालांकि अब फीफा पर प्रतिबंध के परिणामस्वरूप 11-30 अक्तूबर तक होने वाला आगामी फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप स्थगित रहेगा। फीफा ने कहा कि टूर्नामेंट का भविष्य तय समय में तय किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले को ब्यूरो ऑफ काउंसिल को भेजा जा सकता है। फीफा ने साफ कहा है कि अब यह आयोजन अपने तय समय के अनुसार भारत में आयोजित नहीं हो सकता है। फीफा ने कहा कि निलंबन तभी हटाया जाएगा जब भारतीय फुटबॉल महासंघ मिलकर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed