फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Rankings 2021: India rise to 106th position after SAFF Championship victory, Belgium on top and Brazil retain their 2nd position

FIFA RANKING: टीम इंडिया की रैंकिंग में हुआ सुधार, बेल्जियम पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर

Thu, 21 Oct 2021 07:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Oct 2021 07:13 PM IST
सार

सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप जीतने के बाद टीम इंडिया की रैंकिंग में सुधार हुआ है। टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर 106वें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
FIFA Rankings 2021: India rise to 106th position after SAFF Championship victory, Belgium on top and Brazil retain their 2nd position
सैफ कप विजेता भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप जीतने के बाद टीम इंडिया की रैंकिंग में सुधार हुआ है। टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर 106वें स्थान पर पहुंच गई है। सैफ कप के फाइनल में भारत ने नेपाल को हराकर आठवीं बार यह खिताब जीता था। 
विज्ञापन


वहीं, बेल्जियम पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर बरकरार है। बेल्जियम हाल ही में हुए नेशंस लीग में चौथे स्थान पर रही थी। उन्हें सेमीफाइनल में फ्रांस और तीसरे स्थान के लिए मैच में इटली से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद टीम पहले स्थान पर बरकरार रही।
विज्ञापन


फ्रांस टीम को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इटली पांचवें से चौथे पायदान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर मौजूद बेल्जियम और दूसरे नंबर के ब्राजील के बीच सिर्फ 12 अंकों का फासला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा रैंकिंग में स्पेन को भी एक स्थान का फायदा हुआ। टीम सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह आठवें से नौवें नंबर पर पहुंच गया।

जर्मनी की टीम 14वें से 12वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, यूएसए 13वें स्थान पर बरकरार है। उरुग्वे की टीम पिछले कुछ मैचों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। इसका नुकसान उन्हें हुआ और टीम 12वें से 15वें पायदान पर खिसक गई है। 


मोरक्को 29वें, रूस 33वें, मिस्त्र 44वें, साउदी अरब 49वें और दक्षिण अफ्रीका 66वें पायदान पर है। इन सभी को फीफा क्वालीफायर मुकाबलों में जीत हासिल करने का फायदा पहुंचा है। न्यूजीलैंड की फुटबॉल टीम 111वें, इंडोनेशिया 165वें और कम्बोडिया 170वें नंबर पर है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed