फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Ranking: Indian football team included in top 99 in rankings for the first time since 2018

FIFA Ranking: भारतीय फुटबॉल टीम 2018 के बाद पहली बार रैंकिंग में शीर्ष 99 में शामिल, सैफ कप जीतने से फायदा

Fri, 21 Jul 2023 05:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jul 2023 05:08 AM IST
सार

लेबनान को भी दो पायदान का फायदा हुआ जिससे वह भारत से बिल्कुल नीचे 100वें स्थान पर मौजूद है जबकि कुवैत चार पायदान की छलांग से बृहस्पतिवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में 137वें स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
FIFA Ranking: Indian football team included in top 99 in rankings for the first time since 2018
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने बृहस्पतिवार को 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में प्रवेश किया। टीम सैफ चैंपियनशिप खिताब की बदौलत एक पायदान के फायदे से 99वें स्थान पर पहुंच गई। वर्ष 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में भारत ने इस महीने के शुरू में बंगलूरू में हुई सैफ चैंपियनशिप में लेबनान और कुवैत पर क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लेबनान को भी दो पायदान का फायदा हुआ जिससे वह भारत से बिल्कुल नीचे 100वें स्थान पर मौजूद है जबकि कुवैत चार पायदान की छलांग से बृहस्पतिवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में 137वें स्थान पर पहुंच गया। पश्चिम एशियाई देश लेबनान और कुवैत को सैफ चैंपियनशिप के लिए आमंत्रित किया गया था ताकि टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा का स्तर मजबूत रहे। भारत के अब 1208.69 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन


भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 रही है जो टीम ने 1996 में हासिल की थी। टीम 1993 में भी 99वें स्थान पर पहुंची थी जबकि 2017 और 2018 में 96वां स्थान हासिल करने में सफल रही थी। पिछले महीने टीम 100वें स्थान पर थी। विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की शीर्ष पर बादशाहत कायम है जिसके बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड और बेल्जियम की टीम मौजूद हैं। एशिया में जापान 20वें स्थान से शीर्ष पर है जबकि ईरान (22वीं रैंकिंग), ऑस्ट्रेलिया (27), कोरिया (28) और सऊदी अरब (54) शीर्ष पांच में शामिल अन्य टीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed